डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के पहले यह अवश्य जान लें कि ये दोनों कैसे कार्य करते हैं। डेबिट कार्ड के उपयोग से आपके बैंक खाते से धन राशि तुरन्त कट जाती है, जबकि क्रेडिट कार्ड के उपयोग से यह राशि प्रति माह की एक निर्धारित दिनांक को ही आपके बैंक खाते से काटी जाती है। भुगतान के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड में से किस विकल्प को चुनना चाहिए क्यों?
क्रेडिट कार्ड के फायदे
क्रेडिट कार्ड के उपयोग से लाभ यह रहता है कि 45 दिन के ग्रेस पीरियड में आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं। यदि आप सही समय अर्थात इसके ग्रेस पीरियड़ 45 दिन के भीतर भुगतान कर देते हैं, तो क्रेडिट कार्ड एक बेहतर विकल्प हैं। इससे आपको ब्याज की हानि नहीं होती है, क्योंकि किसी वस्तु के खरीदते ही उसकी राशि आपके बैंक खाते से नहीं कटती है, जबकि डेबिट कार्ड के उपयोग से तुरन्त कट जाती है।
रिवार्ड प्वाइंट के लाभ
परन्तु क्रेडिट कार्ड का उपयोग आपके लिए तभी लाभप्रद होगा जब प्रत्येक माह अपने बैंक खाते में पर्याप्त धनराशि रखें। क्रेडिट कार्ड के उपयोग से एक लाभ यह भी है कि आपको इससे अधिक रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं, जो डेबिट कार्ड के उपयोग से नहीं मिलते हैं। इसका मतलब यह है कि आपको रिवार्ड प्वाइंट मिलते रहेंगे, जिसका उपयोग बाद में लाभदायी हो सकता है।
डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में फर्क
डेबिट कार्ड पर भी रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं, जो ज्यादा नहीं होते हैं और वे भी हमेशा नही मिलते हैं। किन्तु आपको क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय अपने आपको अनुशासित रखना होगा। क्योंकि क्रेडिट कार्ड के उपयोग से आप वे वस्तुएं भी खरीद लेतें हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है। यही इसका एक चिंताजनक पहलू है। विशेषरुप से ऑनलाइन शापिंग करते समय । अत: क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां रख सकते हैं।
बैंक में पैसा नहीं है तो
दूसरी तरफ यदि आप सही क्रेडिट कार्ड का चयन करते हैं तो आपको बहुत अधिक लाभ मिलता है। उदाहरण के लिए यदि आप हवार्इ यात्राएं ज्यादा करते हैं और इसके लिए आप हवार्इ यात्रा से संबंधित क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको बहुत अधिक रिवार्ड प्वाइन्टस मिलते हैं।
आपातकालीन परिस्थिति में
आपात स्थिति में भी क्रेडिट कार्ड आपके लिए उपयोगी होती है, क्योंकि यदि आपके बैंक खाते में धनराशि नहीं है, तब भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। निष्कर्षत: यदि आप प्रतिमाह अपने बैंक खाते को पूर्णतया व्यवस्थित करते रहते हैं तब आपके लिए क्रेडिट कार्ड ज्यादा सुविधाजनक रहता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications