त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है अलग-अलग धर्म और जाति के लोगों के अलग-अलग त्योहार पूरे महीने चलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बिजनेस करने के शौकीन हैं और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपको हम बताएंगे कैसे स्माल बिजनेस आइडिया आपको बड़े-बड़े फायदे दे सकते हैं।
फेस्टिवल सीजन में कम पैसे में छोटा बिजनेस शुरु करके लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। त्योहारों में भी सबसे खास होता है दिवाली का त्योहार, इस अवसर पर कई तरह के कारोबार कर सकते हैं जिससे आपकी लाखों की कमाई भी हो सकती है।
पटाखे का बिजनेस
फेस्टिव टाइम में पटाखे बेचकर लाखों कमाया जा सकता है। भले ही दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने इस दीवाली पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन अन्य राज्यों में अभी भी पटाखे खरीदने और बेचने की अनुमति है। अगर आप 100 किलो से 600 किलो तक का र्स्पाकल के अलावा आवाज वाले पटाखे बेचना चाहते हैं तो राज्य की पुलिस से टेंपररी लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस के लिए फॉर्म पुलिस की वेबसाइट से मिल जाएगा। यह लाइसेंस डिस्ट्रिक डेप्युटी कमिश्नर जारी करता है। टेपरेरी लाइसेंस मिलने पर आप चाइनीज और भारतीय कंपनियों के पटाखे बेच सकते हैं। साथ ही आपको सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।
सजावटी लाइट्स का बिजनेस
दिवाली के समय चाइनीज लाइटिंग की सेल सबसे ज्यादा होती है। फेस्टिव टाइम में डेकोरेटिव लाइटिंग बेचने का काम 10,000 रुपए के इन्वेस्टमेंट से शुरु किया जा सकता है। दिल्ली के थोक मार्केट सदर बाजार के थोक कारोबारियों से चाइनीज लाइटिंग और साथ ही भारतीय लाइटिंग खरीदी जा सकती हैं। इन पर रीटेलर को 25 से 30 फीसदी का मार्जिन मिल जाता है। सदर बाजार में एक ही तरह की लाइटिंग के मिनिमम 10 पीस मिलते हैं।
बेकरी का सामान बेचकर
दिवाली के समय मिठाइयां, चॉकलेट, फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक के डब्बे सबसे ज्यादा बिकते हैं। दिवाली से एक सप्ताह पहले ही ज्यादातर दुकानदार शॉप के बाहर दुकानों पर इन गिफ्ट आइटमों को बेचना शुरु कर देते हैं। कॉरपोरेट कंपनियां भी कर्मचारियों के लिए ये गिफ्ट खरीदती हैं।
बीकानेर, हल्दीराम, प्रियागोल्ड, पेप्सी, कोका-कोला, फ्रूटी, चॉकलेट कंपनियों फेस्टिव पैक निकालती हैं। ऐसे में अभी ये कारोबार शुरु कर भईया दूज तक ये कारोबार कर सकते हैं।
ड्राइ फ्रूट के डेकोरेटिव पैक
दिल्ली सदर बाजार से सजावटी ड्राइ्र फ्रूट के डब्बे और खारी बावली से ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं। इन डिब्बों में थोड़े-थोड़े ड्राई फ्रूट भरकर बाजार या अपनी लोकल मार्केट में बेचे जा सकते हैं। त्योहार के समय में डेकोरेटिव ड्राई फ्रूट्स के डब्बे सबसे ज्यादा बिकते हैं।
पूजा के सामान का व्यापार
दिवाली के समय में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, डेकोरेटिव कैंडल्स, लक्ष्मीजी के पैर, झालर, कैंडल , रंगोली, सजावटी दीए, कैंडल की सेल पीक पर होती है। दिवाली के दो दिन पहले रीटेलर इन्हें मंहगे दाम पर बेचते हैं। त्योहार के समय इन प्रोडक्ट को बेचकर कारोबारी 20-25 फीसदी का प्रॉफिट कमा सकते हैं। ये कारोबार 5,000 रुपए के निवेश से शुरु किया जा सकता है। दुकान लगाने के लिए लाइसेंस की जरुरत भी नहीं होती है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications