तमाम नौकरीपेशा लोग अपनी आय से ज्यादा संतुष्ट नहीं होते हैं। समय के साथ-साथ उन्हें और पैसों की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में उनके सामने दो विकल्प होते हैं या तो वह अच्छे इंक्रीमेंट का इंतजार करें या फिर अच्छी हाइक के साथ नई नौकरी की तलाश करें। पर आपको ये दोनों ही काम करने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको कुछ पार्ट टाइम स्मॉल बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी कमाई और बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको पूरे दिन में 1 से 2 घंटे से अधिक का वक्त नहीं देना होगा। अगर आगे बताए गए सभी कमों में से एक से अधिक काम में महारत हासिल है तो आप घर बैठे ही लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन भर में 2 से 3 घंटे का कोई भी वक्त चुन सकते हैं और उस दौरान बताए गए काम के जरिए कमाई कर सकते हैं।
योग सिखाएं
भारत में इन दिनों बड़े शहरों में योगा क्लासेस का तेजी से प्रचलन शुरु हो चुका है। अगर आप योग और सूर्य नमस्कार के जानकार हैं तो अपने आस-पास के लोगों को 30 मिनट की पेड योगा क्लासेस रोजाना दे सकते हैं। इसमें आप प्रति व्यक्ति से महीने के 300-500 रुपए तक की फीस चार्ज कर सकते हैं। अगर आप की क्लास में 10 लोग भी आते हैं तो पूरे महीने के हिसाब से आप महज 15 घंटे में 5 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं।
संगीत
अगर आपको संगीत का अच्छा ज्ञान है तो आप शाम के वक्त ऑफिस से आने के बाद 1 घंटे की म्यूजिक क्लास दे सकते हैं। इसमें आप जिस वाद्ययंत्र को बजाने में माहिर हों उसकी क्लास बच्चों को दे सकते हैं। मान लीजिए आप गिटार अच्छा बजाते हैं तो उसके बारे में बच्चों को सिखाएं। इससे आपकी अच्छी कमाई होगी।
ट्यूशन क्लास
आप किसी विषय के अच्छे जानकार हैं तो उसके बारे में अपने आस-पास के लोगों को बताएं। इसके बाद डेली ट्यूशन का एक बोर्ड आप अपने घर के बाहर लगा सकते हैं साथ ही आप उन विषयों के बारे में भी बता दीजिए जिसके बारे में आप जानते हों। ट्यूशन में रोजाना 1 घंटे की क्लास देकर आप हर महीने 15-20 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं।
कोचिंग से जुड़ें
अगर आप किसी विषय के अच्छे जानकार हैं और आपको अपने आस-पास कहीं ट्यूशन के बच्चे नहीं मिल रहे हैं तो आप किसी नजदीकी कोचिंग सेंटर से संपर्क करके बच्चों को पढ़ा सकते हैं। इससे भी आपकी कमाई अच्छी हो जाएगी। ट्यूशन के मुकाबले कोचिंग सेंटर में आपको ज्यादा पैसै मिलेंगे। कई नामी गिरामी कोचिंग सेंटर टीचर्स को 10 से 15 लाख का सालाना पैकेज ऑफर करती हैं।
यूट्यूब से करें कमाई
अगर आप यूट्यूब के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा जिसके बाद एक थीम चुननी होगी और उसी थीम पर आपको एक प्रोग्राम बना कर यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना होगा। आपके 1 हजार व्यूज होने के बाद ही आपको यूट्यूब पर विज्ञापन मिलेगा साथ ही एडसेंस और तमाम जानकारियों के बारे में आपको यूट्यूब को अवगता कराना होगा तभी आपको यूट्यूब से पैसे मिलेंगे।
एडवाइजर
अगर आप कानूनी या फिर बिजनेस से जुड़े मामलों के जानकार हैं तो आप शाम के वक्त लोगों को इससे जुड़े विषयों पर अपनी सलाह दे सकते हैं। आज कल तमाम लोगों ने इसे अपना करियर बना लिया है और वह लोगों को कानून से जुड़ी सलाह या फिर बिजनेस में शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी सलाह देकर अच्छी कमाई करते हैं।
कंप्यूटर की जानकारी
आपको कंप्यूटर प्रोग्राम्स के बारे में अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को पेड क्लासेस देकर सी++, जावा, और बेसिक प्रोग्रामिंग सिखा सकते हैं। इसके लिए शाम का वक्त चुने और 1 घंटे से अधिक समय की क्लास ना दें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications