जीवन बीमा एजेंटों से फोन कॉल आना और इंश्योरेंस पॉलिसी बेचना अब सामान्य हो गया है। तो वहीं दूसरी तरफ उनका यह फोन आना बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए थोड़ा आसान कर दिया है। एक उचित बीमा पॉलिसी पाने के लिए कई बार आपको रिस्क लेना पड़ता है। लेकिन पॉलिसी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए बीमा एजेंटों से विस्तार में चर्चा करना जरुरी होता है। साथ ही ऐसा कोई स्पेशल रास्ता नहीं है कि जो हमें सही एजेंटों के माध्यम से सही बीमा पॉलिसी दिला सके। लेकिन यहां पर आपको जो बिंदु बताए जा रहे हैं उनको फॉलो करके आप सही इंश्योरेंस एजेंट के पास पहुंच सकते हैं।
एजेंटों को कहां सर्च करना चाहिए
बीमा एजेंटों का चुनाव आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस के कॉलिग की सहायता से कर सकते हैं। उनके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि उन्होंने जो बीमा पॉलिसी जिस एजेंट के माध्यम से ली है क्या वह उनसे संतुष्ट हैं ? कुछ एजेंट अपने घर से यह सारा काम करते हैं तो कुछ फुल टाइम कॅरियर के तौर पर इंश्योरेंस एजेंट का काम करते हैं। ऐसे में कोई भी एजेंट अपने काम कुशल हो सकता है और आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
एजेंट के साथ पहली मीटिंग
एजेंट के साथ अपनी पहली बैठक में स्थापित करने का प्रयास करें कि क्या वह आपको लंबे समय का ग्राहक बनाने में दिलचस्पी लेता है या केवल एक डील के लिए आपके पास आया है। जब तक आप इस बात से आश्वस्त नहीं हो जाते हैं तब तक आगे न बढ़ें। बीमा पॉलिसी आपके परिवार और आश्रितों के कल्याण और आर्थिक रुप से मदद देने के लिए खरीदी जाती है। बीमा पॉलिसी लॉन्ग टर्म प्रोसेस है इसलिए एजेंट का चुनाव उचित होना चाहिए।
एजेंट का लाइसेंस चेक करें
जब आप इंश्योरेंस एजेंट से बात कर रहे हों तो उसी दौरान प्रोफेशनल तरीके से एजेंट का लाइसेंस भी मांग कर देखें। आखिरकार आपको एक लंबे समय के लिए पॉलिसी चाहिए। साथ ही आपको भी अपनी फाइनेंशियल डिटेल और अपने बारे में ठीक-ठीक बताना होगा। एक अच्छा एजेंट आप से खुद ही इन सब चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेगा।
शुरुआती डिस्कशन
सबसे पहले यह ध्यान से देखिए की एजेंट चर्चा की शुरुआत किस तरह से करता है। क्या वह सीधे किसी एक प्रोडक्ट या पॉलिसी के बारे में बोलना शुरु कर देता है या फिर और भी पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताता है। अगर एजेंट एक ही पॉलिसी को देने पर जोर डालता है तो हो सकता है कि वह अधिक कमाई करने के चक्कर में ऐसा कर रहा हो। तो आपको कई पॉलिसी के बारे में पूंछकर सही पॉलिसी को चुनना है क्योंकि जीवन बीमा आपके जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की समस्या का समाधान है।
एजेंट का नॉलेज लेवल चेक करें
आपका एजेंट मार्केट की कितनी समझ रखता है उसे इकोनॉमी और फायनेंशियल प्लॉनिंग की कितनी जानकारी है इन सब चीजों को बातों-बातों में धीरे-धीरे से पता करें।
शॉर्ट कट
जब आवेदन फॉर्म भरने की बात आती है तो कई एजेंट उन्हें खरीदार द्वारा भरने का सुझाव नहीं देंगे। इसलिए, यदि कोई एजेंट आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए कह रहा है - तो सुनिश्चित करें कि आप शायद सुरक्षित हाथों से बीमा पॉलिसी ले रहे हैं या नहीं। ऐसा करते समय, उसमें उल्लेखित नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही आप अपना हस्ताक्षर उस फॉर्म में करें।
निष्कर्ष
याद रखें की आप जीवन बीमा पॉलिसी ज्यादा रिटर्न पाने के चक्कर में नहीं बल्कि बचत और इनकम रिप्लेसमेंट टूल की तरह ले रहे हैं। यह आकस्मिक मृत्यु होने पर आपके आश्रित जनों की आर्थिक रुप से मदद करने के काम आती है। एक एजेंट का काम सिर्फ अपनी पॉलिसी बेचना नहीं है बल्कि पॉलिसी होल्डर के ना होने पर उसकी फैमिली को इंश्योरेंस के पैसे दिलाने में मदद भी करना है। इसलिए यह सब आप पहले से एजेंट से सुनिश्चित करा लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
