ट्विटर के बारे में आप अच्छी तरह जानते होंगे, उसमें आपका लॉग-इन भी होगा, लेकिन क्या आप उसका इस्तेमाल करते हैं? अगर नहीं तो आज से ही Twitter पर सक्रिय हो जाइये, क्योंकि इससे आप महीने में कम से कम 20 हजार रुपए कमा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं तो नौकरी/बिजनेस करता हूं, कैसे टाइम निकालूंगा और इसका भविष्य में क्या फायदा? इन सभी सवालों के जवाब आपको अगले 3 मिनट में मिल जायेंगे।
सबसे पहले अपना अकाउंट बनाइए
सबसे पहले आप अपना एक ट्विटर हैंडल बना लीजिए। हैंडल यानी आईडी अपने नाम से बनायें और उसमें जो भी जानकारी उसमें दें, वो सही-सही होनी चाहिए। फेक आईडी से आपको फॉलोवर्स तो मिल जायेंगे, लेकिन जब बात पैसे की आयेगी, तो कहीं न कहीं आपको पछताना पड़ेगा ही, और हां आईडी आकर्षक होगी, तो और भी अच्छा होगा।
करेंट अफेयर्स करें अपडेट
अब आप करेंट अफेयर्स के बारे में अपडेट रहना शुरू कर दीजिए। क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक ट्वीट कीजिए, ताकि लोग आपके ट्वीट को रीट्वीट करें। इससे आपके फॉलोवर्स बढ़ेंगे। जो आपको फॉलो करे, उसे पलट कर आप भी फॉलो कीजिये। लेकिन हां अब हर किसी को भी फॉलो मत कीजियेगा। अपने फॉलोवर्स की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा हैशटैग पर ट्वीट करने और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर ट्वीट करने से आपके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ने लगेगी।
50 हजार फॉलोअर्स हो जाने पर
जब आपको फॉलोवर्स की संख्या 50 हजार से ऊपर चले जाये तब आप किसी स्थानीय विज्ञापन एजेंसी से संपर्क करें। दिल्ली, बेंगलुरु, मुबई समेत कई शहरों में ऐसी विज्ञापन एजेंसियां हैं, जो ट्विटर कैम्पेन के लिये पैसा देती हैं।
हजारों से लाखों की कर सकते हैं कमाई
वर्तमान में अगर आपके 50 हजार फॉलोवर्स हैं, तो आपको एक ट्वीट करने पर 10 रुपए मिलेगा। वहीं अगर फॉलोवर्स 1 लाख हैं, तो 20 से 30 रुपए प्रति ट्वीट। जितने ज्यादा ट्वीट उतना ज्यादा पैसा। बेंगलुरु, दिल्ली समेत कई शहरों में तमाम लोग हैं, जो सिर्फ ट्वीट से ही 20 से 25 हजार रुपए महीना कमाते हैं। अगर बहुत ज्यादा फॉलोअर हैं, तो 50 हजार से एक लाख रुपए तक कमाई की जा सकती है।
भविष्य में कैसे मिलेगा फायदा?
अगर आप अभी से खुद को ट्विटर ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करते हैं, तो आगे चलकर जब रिटायरमेंट की उम्र आयेगी, तब तक आपके एक-एक ट्वीट पर अच्छा पैसा मिल सकेगा। यानी पेंशन की व्यवस्था आप अभी से कर सकते हैं। यानी ट्विटर को सिर्फ एन्ज्वॉयमेंट नहीं, कमाई नहीं, रिटायरमेंट प्लान के रूप में भी देखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications