कई बार अज्ञानता के कारण लोग गलत जगह अपना पैसा निवेश कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। इसका असर आपको आर्थिक रुप से पड़ता है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को संभलकर पैसा लगाना चाहिए। लेकिन कहां पर पैसा लगाना सुरक्षित होगा और कहां से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होगी यह शायद आप नहीं जानते होंगे पर हम आपको यहां बताएंगे 5 ऐसे निवेश विकल्प, जिनमें पैसा लगाना सुरक्षित और उचित है।
ईटीएफ (ETF)
रिटर्न और जोखिम को देखते हुए ईटीएफ निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। खासतौर पर गोल्ड ईटीएफ में निवेशक पैसा लगा रहे हैं। ईटीएफ लंबी अवधि के लिए अच्छा निवेश विकल्प है।
सोना
हमेशा से ही लोग सोने में निवेश करते आएं हैं। पिछले 10 सालों में सोने ने 40 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश किया जा सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
फिक्स्ड डिपॉजिट 6 से 12 महीने के निवेश के लिए बेहतर विकल्प है। एफडी की अवधि 30 दिनों से शुरु होती है। 6 महीने से कम अवधि के एफडी पर मनी मार्केट फंड से कम रिटर्न मिलता है। एफडी में निवेश करने से पहले सोच लेना चाहिए कि कितने समय के लिए आपको पैसों की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि, समय से पहले एफडी से पैसे निकालने पर आपको पेनाल्टी देनी पड़ेगी।
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड्स में कई निवेशकों का पैसा इकठ्ठा करके शेयर, बॉन्ड खरीदे जाते हैं, जिन पर मिला रिटर्न निवेशकों में बांटा जाता है। म्यूचुअल फंड में पेशेवर सलाहकार की सेवाओ के साथ कम निवेश में ज्यादा विकल्पों का फायदा मिलता है।
शेयर
शेयर में निवेश फायदेमंद तब ही होता है जब पैसा लंबी अवधि के लिए लगाया जाए। अगर आपके पास कम से कम 5 साल का वक्त है तो आप शेयर में निवेश कर सकते हैं। इक्विटी में निवेश करने के दो तरीके हैं। पहला शेयर बाजार से शेयर खरीदें और दूसरा पब्लिक इश्यू आने पर शेयरों के लिए आवेदन करें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
