महिलाओं के लिए 10 सफल बिजनेस आइडिया

आज भी लोगों का मानना है कि बिजनेस सिर्फ पुरुष कर सकते हैं। वो ही घर और बाहर आर्थिक रुप से मदद कर सकते हैं। पर अब ये सब बातें धीरे-धीरे गलत साबित हो रही हैं। महिलाएं अब सिर्फ घर के कामकाज में नहीं बल्कि बाहर जाकर खुद का बिजनेस भी संभाल रहीं हैं। कई बिजनेस तो ऐसे भी हैं जिन्‍हें अपने घर से ऑपरेट कर रही हैं और उससे अच्‍छी खासी इनकम प्राप्‍त कर रही हैं। यहां पर आपको ऐसे की कुछ बिजनेस आइडिया और टिप्‍स के बारे में बताएंगे जो कि आपको एक सफल बिजनेस वुमन बना सकता है।

यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल

आज एक दिन में यूट्ययूब वीडियो बनाना ऑनलाइन कॅरियर का एक माध्‍यम बन चुका है। ऐसे बहुत सारे यूट्यूबर हैं जो घर बैठे यूट्यूब पर एक चैनल के माध्‍यम से अपने वीडियो अपलोड करके पैसे कमा रहे हैं। महिलाओं के लिए यूट्यूब एक बहुत ही अच्‍छा माध्‍यम है जहां वो अपने ज्ञान को शेयर करके नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं।

ब्‍लॉगिंग

ब्‍लॉगिंग

ज्‍यादातर महिलाओं को लिखना अच्‍छा लगता है। वो चाहें तो अपना खुद का एक ब्‍लॉग भी शुरु कर सकती हैं जिसमें वो अपने ज्ञान के अनुसार पोस्‍ट लिख सकती हैं। जैसे अगर आपको फैशन, फूड या हेल्‍थ के बारे में जानकारी है तो उस पर ब्‍लॉग लिखकर आप अच्‍छे पैसे कमा सकती हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग

एफिलिएट मार्केटिंग

यह व्‍यापार का एक बहुत अच्‍छा तरीका है जिससे महिलाएं घर बैठे बिना किसी लागत के पैसे कमा सकती हैं। इसमें आपको ऑनलाइन किसी भी वेबसाइट या कंपनी का सामान बिकवा कर उनसे कमीशन प्राप्‍त कर सकते हैं। आजकल ज्‍यादातर शॉपिं वेबसाइट इस सर्विस को प्रदान कर रहे हैं जैसे अमेजन और Flipkart।

ऑनलाइन व्‍यापार

ऑनलाइन व्‍यापार

इस ऑप्‍शन ने खरीदने और बेचने के कई रास्‍ते बना दिए हैं। यदि आप छोटा-मोटा व्‍यापार करती हैं तो ऑनलाइन उसे बड़ा बनाया जा सकता है। ऑनलाइन आप हस्‍तशिल्‍प, आर्ट्स एंड Craft जैसी चीजें भी बेच सकती हैं। आप एक फेसबुक पेज के द्वारा अपने उत्‍पादों की मार्केटिंग कर और किसी कोरियर सर्विसेज से हेल्‍प लेकर अच्‍छे से अपना होम डेकोर आइटम, सजावट की सामग्री आदि का व्‍यापार कर सकती हैं।

कंसल्‍टेंसी

कंसल्‍टेंसी

कंसल्‍टेंसी आपका एक्‍सपीरियंस और आपके कॉन्‍टेक्‍ट्स आपको इस क्षेत्र में खड़ा कर सकते हैं। आज का सर्विस सेक्‍टर पहले से बहुत बदल गया है। हर सेक्‍टर की अपनी जरुरतें और काम करने का ढ़ंग है। यदि आप सही पद पर सही व्‍यक्ति का चुनाव करने में सक्षम हैं। तब आप इस कॅरियर विकल्‍प के साथ आगे बढ़ सकती हैं।

हॉबी क्‍लासेस

हॉबी क्‍लासेस

अपनी हॉबी से पैसे कमाना आपको संतुष्ठि भी देगा क्‍योंकि इस काम को करना और सिखाना आप वकई एंजॉय करेंगी। अगर आप पेंटिंग, संगीत, डांस योगा या कुकिंग में पारंगत हैं तो आप हॉबी क्‍लासेस चलाकर अच्‍छा पैसा कमा सकती हैं।

घर पर ट्यूशन

घर पर ट्यूशन

अगर आप पढ़ी-लिखी हैं और जॉब करने की स्थिति में नहीं हैं तो घर में कोचिंग क्‍लासेज चला सकती हैं। आप किसी एक विषय का बैच ले सकती हैं या फिर क्‍लास के हिसाब से भी बच्‍चों को पढ़ा सकती हैं।

होम ब्‍यूटिशियन

होम ब्‍यूटिशियन

ब्‍यूटी पॉर्लर महिलाओं का सबसे पसंदीदा बिजनेस माना जाता है। आपको इसको शुरु करने के लिए किसी बड़ी जगह की भी जरुरत नहीं होती है। आप इसे घर से ही शुरु कर सकती हैं। आप ऑन कॉल ब्‍यूटी ट्रीटमेंट पैकेज का भी काम कर सकती हैं। कई महिलाओं को पॉर्लर जाने का वक्‍त नहीं मिलता ऐसे में वे कॉल कर आपको घर बुलाकर सर्विसेज ले सकती हैं। इससे आपकी अच्‍छी कमाई हो सकती है।

कुकिंग और टिफिन सर्विसेज

कुकिंग और टिफिन सर्विसेज

घर का बना खाना हमेशा ही टोटल के बने खाने से ज्‍यादा पसंद किया जाता है। अगर आप अच्‍छा खाना बनाना जानती हैं तो आपके पास टिफिन सर्विस शुरु करने का एक अच्‍छा मौका है। आप अपने आस-पास पैंपलेट बटवा कर ऑफिस और बाहर रहने वाले स्‍टूडेंट्स या कर्मचारियों के लिए टिफिन सर्विस की शुरुआत कर सकती हैं। अगर आप एक टाइम के खाने की शुरुआत 50 रुपए से भी करती हैं तो भी अच्‍छी बचत कर लेंगी।

क्रैच

क्रैच

बच्‍चों को महिलाओं से बेहतर कोई नहीं संभाल सकता। यदि आपको बच्‍चों के साथ वक्‍त गुजारना अच्‍छा लगता है, उनकी मासूम और प्‍यारी बातें आपके मन का खुश करती हैं तो ऐसे में क्रेच घर की जिम्‍मेदारियों के साथ अन्‍य जरुरतों को पूरा करने का अच्‍छा तरीका है। क्रेच खोलकर आप कम समय में अच्‍छे पैसे कमा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+