कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था किसी व्यक्ति को कर्ज देने से पहले उसके क्रेडिट स्कोर की ज़ांच करती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका कर्ज पहली बारी में ही पारित हो जाए उसके लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बहुत जरूरी है।
समय पर अपनी बकाया राशि का भुगतान करें
नियत तारीख से पहले ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करें। यदि तय की गई ईएमआई भुगतान के लिए बहुत अधिक है तो कर्ज पारित होने से पहले अपनी ईएमआई राशि को घटा लें। नियत तारीख के लिए अलर्ट सेट करें या अपने सेविंग खाते से राशि का सीधा भुगतान करने के लिए बैंक में ऑटो डेबिट इंस्ट्रक्शन जमा कराएं।
कार्ड का इस्तेमाल सोच समझ कर करें
क्रेडिट कार्ड लेने का ये मलतब नहीं कि आप उसे जब मन चाहे स्वाइप करते जाएं। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर पाने के लिए आपको केवल बकाया राशि ही नहीं बल्कि पूरी क्रेडिट राशि का भुगतान करना चाहिए। कार्ड को जरूरत अनुसार इस्तेमाल करें।
क्रेडिट रिपोर्ट को ट्रैक करते रहें
समय समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचते रहें। यदि आपको क्रेडिट रिपोर्ट में कोई त्रुटियाँ नज़र आएं तो क्रेडिट ब्यूरो से स्पष्टिकर्ण मांगे। स्पष्टिकरण ते लिए के लिए आप इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं।https://www.cibil.com/dispute-resolution (https://www.cibil. com/resolve-report-inaccuracies)।
समय पर अपने कर्ज को क्लोज़ करें
जब कभी भी आपके पास पैसें हो तो इनका इस्तेमाल लोन को क्लोज़ करने के लिए करें। सबसे पहले असुरक्षित कर्ज जैसे परसनल लोन या क्रेडिट कार्ड और बाद में सुरक्षित लोन जैसे होम लोन या कार लोन को क्लोज करें।
ध्यान रखें
- यदि आपने कभी ज्वाइंट लोन लिया हो तो आपके साथी का खराब क्रेडिट स्कोर आपकी कर्ज की प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले अपने साथी का क्रेडिट स्कोर भी जांच लें।
- आप अपने सुरक्षित व असुरक्षित दोनों प्रकार के कर्जों का भुगतान समय पर करें। ये उपाय अच्छा क्रेडिट स्कोर पाने में लाभदायक सिद्ध होगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications