हर कोई वेकेशन पर घूमने जाना पसंद करते हैं चाहे फिर बच्चे हों या बड़े, लेकिन किसी अच्छी जगह घूमने जाने के लिए अच्छे-खासे पैसे की भी जरुरत पड़ती है। यात्रा, होटल, खाना और टिकट के लिए काफी पैसे की आवश्यकता होती है। काम के तनाव और अपने व्यस्त लाइफ स्टाइल के कारण युवा लोग अक्सर छुट्टी पर जाने की सोचते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण ऐसा कर नहीं पाते हैं। परन्तु वो वर्तमान आर्थिक स्थिति में बिना कोई परिवर्तन लाए थोड़े-थोड़े पैसे जमा कर सकते हैं।
यहां पर आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी वेकेशन के लिए पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।
सबसे पहले जगह डिसाइड करें
वेकेशन पर जाने से पहले आपको यह तय करना होगा कि आप घूमने-फिरने के लिए जाना कहां चाहते हैं? क्योंकि इसी के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर आपको कितने पैसे का इंतजाम करना है। उदाहरण के लिए अगर आप देश से बाहर जाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसे की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर आप अपने देश में ही कहीं घूमना चाहते हैं तो उसके लिए ज्यादा पैसे की आवश्यकता होगी।
पर्सनल लोन
जो लोग बिना किसी तैयारी के छुटि्टयों में कहीं घूमने-फिरने की योजना बना लेते हैं उन लोगों के लिए पर्सनल लोन काफी मददगार साबित होता है। यदि आपके पास पैसे नहीं हैं या बहुत ज्यादा खर्च सीमावाला क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप अपनी इस अचानक यात्रा के लिए पर्सनल लोने लेने पर विचार कर सकते हैं। पर यह जान लें कि पर्सनल लोन लेने पर हर साल 11 से 20 प्रतिशत तक ब्याज भी देना पड़ता है।
क्रेडिट कार्ड
पैसों की तत्काल जरुरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से काफी मदद मिलती है। इसके माध्यम से आसानी से कर्ज मिल जाने के कारण हमारी जरुरतें और इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। यदि आप यहीं अपने देश के भीतर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपका क्रेडिट कार्ड आपके पैसों की कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।
विदेश के लिए इंटरनेशल क्रेडिट कार्ड
यदि आप विदेश में वेकेशन की योजना बना रहे हैं तो एक इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ले लीजिए, जिसमें आपको फ्री लाउंज एक्सेस, यात्रा जैसी कई सारी चीजें मिल जाएंगी। साथ ही आपको इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के शुल्क के बारे में भी जान लेना चाहिए। यह भी पता कर लेना चाहिए कि जिस देश में आप जा रहे हैं वहां पर आपका क्रेडिट कार्ड मान्य है कि नहीं। यात्रा से वापिस आने के बाद क्रेडिट कार्ड का बिल भी चुकाना ना भूलें।
पहले से बनाएं योजना
अपने वेकेशन की योजना बनाने के बाद ही आप कहीं जाएं, क्योंकि इससे आप पैसे की बचत भी कर सकते हैं। पहले से योजना बना लेने पर आपको टिकट और होटल की बुकिंग पर बहुत अच्छे-अच्छे डिस्काउंट और ऑफर मिल सकते हैं। हॉलिडे के लिए पैसे बचाने का सबसे अच्छा तरीका है फिक्स्ड डिपॉजिट, रीकरिंग डिपॉजिट और डेट या लिक्विड म्यूचुअल फंड में निवेश करें।
वेकेशन लोन
वेकेशन लोन एक तरह का पर्सनल लोन ही है जिसका निर्माण खासतौर पर विदेश की यात्रा के लिए किया गया है। कुछ बैंक ही यह लोन देते हैं और इस पर 10 से 18 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है।
ट्रैवल ऑपरेटर
यदि आप किसी अंतराष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे हैं तो विभिन्न विदेशी ट्रैवल ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली फायनेंशियल योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं। वे यात्रा से लौटने के बाद पैसे चुकाने का विकल्प प्रदान करते हैं। इसमें यात्रा टिकट, भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, आवास, सेवा शुल्क और प्रोसेसिंग फी आदि शामिल होता है। साथ ही वे 5 लाख रुपए तक फाइनेंस भी कर सकते हैं। उन पैसों को चुकाने के लिए लगभग एक से पांच साल तक का समय मिल सकता है। ब्याज दर, एक पर्सनल लोन के ब्याज दर के बराबर ही होता है।
सबसे जरुरी
यदि आप विदेश की यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा बीमा कराए बिना घर से निकलें। किसी दूसरे देश में अस्पताल में भर्ती होने, दुर्घटना होने, यात्रा रद्द होने, समान गुम होने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बहुत ज्यादा मंहगा साबित हो सकता है और आपके सारे पैसे इन समस्याओं में से निपटने में खर्च हो सकते हैं। इसलिए ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी जरुर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications