अमेजन की द ग्रेट इंडिया सेल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल, 'अब महंगाई गिरेगी' अगले कुछ दिनों में शुरु हो जाएगी। इसके अलावा शॉपक्लूस और स्नैपडील की भी शुरु हो सकती है। ये सेल आते ही देश भर में खरीददारी का अलग ही माहौल बनने लगता है। टीवी पर तरह-तरह के प्रचार आते हैं कि इस फलां प्रोडक्ट पर इतना डिस्काउंट मिलेगा और उस प्रोडक्ट पर उतना डिस्काउंट मिलेगा। जाहिर है अगर बंपर डिस्काउंट मिलेगा तो लोग ज्यादा खरीददारी करेंगे ही पर ऑन लाइन शॉपिंग के दौरान कई बार लोगों को धोखे का भी सामना करना पड़ा है।
ध्यान रखें जरूरी बातें
ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, कैसे खरीददारी करें, किस वक्त खरीददारी करें ये जानना सबसे जरूरी है। इसलिए हम आपको ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स देंगे जिसे अपना कर आप कम समय में खरीददारी करके डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
सेल टिप्स
भारी डिस्काउंट ऑफर और सेल के दौरान सबसे ज्यादा डर सामन के आउट ऑफ स्टॉक होने का रहता है। ऐसे में आपको खरीददारी जल्दी शुरू करनी चाहिए। आपको जो सामान लेना हो उसकी एक लिस्ट बना लें और फिर खरीददारी करें। जो भी सामान आपको पसंद आए उसे कार्ट में एड कर लें।
फिल्टर करें
आपको कौन सामान, किस ब्रांड का सामन और कितनी कीमत तक का सामन चाहिए सबसे पहले ये फिल्टर कर लें। फिल्टर में आपको आउट ऑफ स्टॉक का ऑप्शन भी मिलता है ऐसे करने आपको केवल उन्हीं सामानों की लिस्ट दिखेगी जो उपलब्ध होंगे। ऐसा करने से आप परेशानी से बचेंगे।
पेमेंट ऑप्शन
पेमेंट के लिए अगर आप पहले ही तैयारी कर लेते हैं तो आगे की प्रक्रिया आपके लिए आसान हो जाती है। कार्ड की डिटेल पहले से सेव करके रख लें या फिर वैलेट के जरिए पे करें। ऐसा करने से आपको तेजी से शॉपिंग करने में मदद मिलती है।
फायदे में भी फायदा खोजें
अगर आप क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड के जरिए खरीददारी करते हैं तो इसके बारे में पहले से जानकारी इकट्ठा कर लें। हर ई-कॉमर्स पोर्टल किसी ना किसी बैंक के कार्ड से खरीददारी करने पर ऑफर देता है। अगर आपके कार्ड पर बैंक की छूट मिल रही है तो ये आपके लिए अच्छी डील साबित हो सकती है।
सबसे जरूरी बात
ऑनलाइन शापिंग की सबसे जरूरी बात, जो जरूरी हो वही सामान खरीदें। ऑनलाइन शॉपिंग एक मायाजाल है यहां जाने के बाद आपको हर जगह डिस्काउंट दिखेगा। हर सामान आपको लुभाएगा लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि आप वह सामान खरींदे। अगर आपके पास पहले से ही वह सामान है तो आप ऐसी खरीददारी से बच सकते हैं। ध्यान रखें खरीददारी में आपके पैसे खर्च होते हैं बचत की बातें सिर्फ आभासी होती हैं इसलिए समझदारी से खरीददारी करें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications