अगर आप रेलवे में काम करने के शौकीन हैं या फिर आप बिजनेस में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है। रेलवे ने छोटे कारोबारियों के लिए वेंडर रजिस्ट्रेशन सिस्टम को काफी आसान कर दिया है। आप ऑनलाइन अप्लाई करके रेलवे का वेंडर बन सकते हैं। रेलवे वेंडर बनने के लिए आपको RDSO (रिसर्च, डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन) के पास अप्लाई करना पड़ता है।
आरडीएसओ में रजिस्ट्रेशन कराना है आसान
आरडीएसओ ने छोटे कारोबारियों के वेंडर रजिस्ट्रेशन के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे रजिस्ट्रेशन कराना आसान हो गया है। आरडीएसओ ने ऑनलाइन प्रोसेस शुरु कर दिया है। आप इसका फायदा उठाकर रेलवे का रजिस्टर्ड वेंडर बन कर बिजनेस शुरु कर सकते हैं।
आपको यहां पर बताएंगे कि आप रेलवे के साथ क्या-क्या बिजनेस कर सकते हैं और रेलवे का वेंडर बनने के लिए आपको क्या करना होगा?
जॉब वर्क के तौर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
आप रेलवे के लिए मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ जॉब वर्क या सप्लायर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आप रेलवे को नट-बोल्ट, फिश प्लेट, इलेक्ट्रिकल आयटम्स, फेब्रिकेटेड आयटम्स सप्लाई कर सकते हैं। आप सिविल जैसे ट्रैक डिजाइन, बिज एंड स्ट्रक्चर आयटम्स भी सप्लाई कर सकते हैं। आप सिग्नल एंड टेली कॉम्युनिकेशन आयटम्स भी सप्लाई कर सकते हैं।
छोटा कारोबारी होने के कारण मिलेगी प्राथमिकता
इसके अलावा आप रेलवे को कई सर्विसेज भी प्रोवाइड करा सकते हैं। जिनके बारे में समय-समय पर रेलवे की ओर से टेंडर भी जारी किए जाते हैं। छोटा कारोबारी होने के कारण रेलवे आपको प्रमुखता देता है, क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से भी पीएसयू को अपनी कुल खरीददारी का 20 फीसदी हिस्सा छोटे कारोबारियों से करना अनिवार्य किया गया है।
ऐसे नए कारोबारी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
अगर आप रेलवे के साथ बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन जिला उद्योग केंद्र से कराना होगा। इसके बाद आप आरडीएसओ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हालांकि इससे पहले आपको तय करना होगा कि आप किस तरह का बिजनेस करना चाहते हैं और वे किस डायरेक्टरेट के अधीन हैं। आप भी रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो यहां http://rdso.ggn.rcil.gov.in/qamv/Vendor_Application_Form_next.aspx पर क्लिक कर सकते हैं।
इस तरह से ले सकते हैं ऑर्डर
वेंडर के तौर पर रजिस्ट्रेशन के बाद आप रेलवे के किसी टेंडर में हिस्सा लेना चाहते हैं तो यह भी काफी आसान है। रेलवे ने इसके लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था की है। http://www.ireps.gov.in/ पर आप रेलवे के टेंडर्स के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप https://eprocure.gov.in/cppp/tendersearch पर भी रेलवे के टेंडर्स सर्च कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
