एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने रविवार को कहा है कि वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को एकीकृत करने वाला भारत का पहला भुगतान बैंक बन गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह ग्राहकों की पसंद और सुविधा को देखते हुए यह उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापारियों को डिजिटल भुगतान करने से जोड़ देगा और भारत में किसी भी बैंक खाते में तत्काल पैसे भेजने में मदद करेगा।
20 मिलियन ग्राहकों को मिलेगी सुविधा
खबरों के मुताबिक एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ शशि अरोड़ा ने कहा, "इससे हमारे सभी 20 मिलियन बैंक ग्राहकों को एयरटेल ऐप पर अपने निजीकृत यूपीआई हैंडल बनाने की सुविधा मिल जाएगी और उन्हें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर डिजिटल भुगतान करने में सक्षम हो जाएंगे। हमारे बैंक ग्राहक भीम ऐप पर अपने बैंक खातों को लिंक करने में सक्षम होंगे और यूपीआई से भुगतान कर सकते है।"
दूर-दराज के लोगों तक पहुंचेगी सुविधा
राष्ट्रीय भुगतान कापोर्रेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई)के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिलीप असबे ने कहा,"भुगतान बैंक एक बड़े उपयोगकर्ता आधार पर प्रेषण और भुगतान को सुविधाजनक बनाने में सक्षम हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सेवाएं नहीं पहुंच रही है, ये सुविधा आरबीआई के दृष्टिकोण के मुताबिक है। " दिलीप ने कहा, "हम एयरटेल पेमेंट बैंक को बीएचआईएम / यूपीआई प्लेटफॉर्म पर लाने से खुश हैं।"
डिजिटल लेन-देन में वृद्धि की उम्मीद
उन्होंने कहा,"इस सहयोग के माध्यम से, हमें अप्रयुक्त व्यापारी स्थानों और व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान के स्थान पर डिजिटल लेनदेन में एक महत्वपूर्ण वृद्धि की उम्मीद है।"
भीम एप से भी जोड़ सकते हैं ग्राहक
ग्राहक अपने एयरटेल पेमेंट बैंक बचत खाते को किसी भी यूपीआई हैंडल को भीम या अन्य बैंकों के यूपीआई जैसी मशहूर ऐप से जोड़ सकते है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
