नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) NEFT एक इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम (इलेक्ट्रानिक भुगतान प्रणाली) है।
नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) NEFT एक इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम (इलेक्ट्रानिक भुगतान प्रणाली) है जिसके द्वारा आप किसी भी बैंक की ब्रांच (शाखा) से देश की किसी भी अन्य बैंक में किसी व्यक्ति, कंपनी या कार्पोरेट के खाते में धन स्थानांतरण कर सकते हैं। यहां तक कि ऐसे व्यक्ति जिनका बैंक में खाता नहीं है या तात्कालिक उपभोक्ता भी एनईएफटी सक्षम शाखाओं में नकद रकम जमा कर सकते हैं।
जाने कि एनईएफटी सेवाओं का ऑफलाइन फायदा कैसे उठाया जा सकता है। एनईएफटी ट्रांस्ज़ेक्शन का उपयोग करने से पहले इन बातों की जानकारी आवश्यक है।
अधिकतम सीमा
एनईएफटी के माध्यम से फंड ट्रांसफर के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। हालांकि भारत में नक़द आधारित प्रेषण के लिए प्रति लेनदेन 50,000 रूपये की अधिकतम सीमा निर्धारित की गयी है।
बैच के आधार पर होता है काम
एनईएफटी प्रति घंटा बैच पर काम करती है। सप्ताह के दौरान सुबह 8 से शाम 7 बजे के बीच बारह रकम अदायगी और शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे के बीच छह अदायगी की जाती है।
एनआरई और एनआरओ अकाउंट
आप एनईएफटी के माध्यम से देश में एनआरई अकाउंट से एनआरओ अकाउंट में रकम का स्थानांतरण कर सकते हैं। यह विदेशी मुद्रा अधिनियम, 2000 (एफ़ईएमए) और वायर ट्रांसफर दिशा निर्देशों के अधीन किया जाएगा।
इंटरनल ट्रांजेक्शन फ्री है
इंटरनल ट्रांजेक्शन मुफ्त है, इसके लिए लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। बाह्य प्रेषित धन के बारे में अधिक जानना आवश्यक है।
जिसे पैसे भेजना है उसका अकाउंट जुड़ा होना चाहिए
पैसों का स्थानांतरण करने से पहले लाभार्थी को खाते में जोड़ना आवश्यक होता है। आपको लाभार्थी के अकाउंट नंबर (खाता संख्या), आईएफ़एससी कोड़, बैंक और ब्रांच (शाखा) के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
डिमांड ड्राफ्ट की आवश्यकता नहीं
लाभार्थी को चेक या डिमांड ड्राफ्ट भेजने की आवश्यकता नहीं होती।
यदि किसी कारण से लाभार्थी के खाते में क्रेडिट नहीं आया तो गंतव्य बैंक को जिस बैच में यह ट्रांज़ेक्शन प्रोसेस किया गया उसके दो घंटे के अंदर ही पैसे वापिस करने पड़ते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications