जब भी बात बिजनेस की होती है तो लोग यह सुनकर ही घबरा जाते हैं कि आखिर बिजनेस करेंगे कैसे और अपने बिजनेस को अकेले कैसै संभालेंगे? तो आपको इतना सोचने की जरुरत नहीं है क्योंकि कई ऐसे छोटे बिजनेस हैं जिनकी शुरुआत तो छोटी होती है लेकिन कुछ सालों बाद उसका बड़ा मुनाफा मिलता है। लेकिन केवल बिजनेस शुरू करने से ही आपको तुरंत मुनाफा नहीं मिलने लगेगा इसके लिए आपको एक अच्छे बिजनेस आइडिया की ज़रूरत है। हम आपको बता रहे हैं साल 2017 के 10 शानदार मुनाफेदार बिजनेस।
कॉफी शॉप
कॉफी एक हेल्दी ड्रिंक है। इसकी बहुत मांग भी है। कॉफी शॉप शुरू करना एक अच्छा आइडिया है। बहुत से लोग काम पर जल्दी जाते हैं और रात को लेट तक आते हैं, ऐसे कॉफी लवर्स के लिए आपका कॉफी शॉप अच्छा काम करेगा।
स्वास्थ्यवर्धक खाने की शॉप/ रेस्टोरेन्ट
कई लोग घर पर खाना नहीं बनाते हैं। ऐसे लोग उन हजारों लोगों के लिए अच्छा बिजनेस प्रदान करते हैं जो खाने से व्यवसाय या रेस्टोरेन्ट संचालन से जुड़े हैं। लेकिन बहुत सी जगह स्वास्थ्यवर्धक खाना नहीं मिलता है। ऐसे में इस बिजनेस में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है।
महिला बुटीक
हम सब जानते हैं कि महिलाओं को शॉपिंग पसंद है। वे हमेशा कुछ ना कुछ खरीदना पसंद करती हैं। वे बुटीक्स की फैन होती हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि हर बुटीक ही अच्छा चलता है लेकिन आप इस बारे में रिसर्च कर इस बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्टोर
आज बहुत से लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, इसलिए इस बिजनेस में निवेश करना सही है। ऑनलाइन स्टोर खोलकर आप टार्गेट कस्टमर तक पहुँच सकते हैं। इससे आप लोकल लोगों के साथ ही वेब पर भी एक अच्छा कस्टमर बेस तैयार कर सकते हैं।
पेड ब्लॉगिंग
एक यह कम इनवेस्टमेंट का बिजनेस हैं, जिसमें आप अपनी हॉबी को करियर ब्लॉगिंग में बदल सकते हैं। डिजिटल बिजनेस आज एक अलग आकार ले रहा है, इसलिए आपका कंटेन्ट बहुत अच्छा और अलग होना चाहिए। यदि आपमें पेड ब्लॉगिंग का हुनर है, तो इंटरनेट से दोस्ती कीजिये।
कंटेन्ट राइटिंग सेर्विसेस
आप कंटेन्ट क्रिएशन बिजनेस शुरू कर इंटरनेट पर बायर्स को अपना कंटेन्ट दे सकते हैं। कंटेन्ट क्रिएशन एक ऐसा बिजनेस है जिसमें कम लोग ही निवेश करते हैं, इसलिए यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
एफ़िलिएट मार्केटिंग
किसी विशेष सेगमेंट या मार्केट को टार्गेट कर आप एक वेबसाइट बना सकते हैं और एफ़िलिएट प्रोग्राम्स में भाग ले सकते हैं। यहाँ हज़ारों विकल्प मौजूद हैं।
फुल सर्विस कार वाश
फुल सर्विस कार वाश एक शानदार बिजनेस है जिसकी डिमांड है। कई लोग इतने व्यस्त रहते हैं कि उनके पास अपनी कार वाश करने का भी समय नहीं होता। यदि आप इस बिजनेस में आते हैं तो ज़रूर कमाएंगे।
ड्रॉप शिपिंग
ड्रॉप शिपिंग ऐसे कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए अच्छा बिजनेस आइडिया है जो कि स्कूलिंग के दौरान कुछ करना चाहते हैं।
कम्प्यूटर सेर्विसेज
कम्प्यूटर सेर्विसेज की डिमांड आज बहुत तेजी से बढ़ रही है। और इसके लिए आपको ज़्यादा पैसा लगाने की आवश्यकता भी नहीं है। आप केवल 50,000 रुपए से यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications