वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में सोने की मांग में 37 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया और यह 167.4 टन थी, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 122.1 टन रही थी।
वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में सोने (GOLD) की मांग में 37 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया और यह 167.4 टन थी, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 122.1 टन रही थी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमासुंदरम पीआर ने कहा, "2017 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 167.4 टन रही। यह साल-दर-साल आधार पर 37 फीसदी की तेजी है। आभूषण और निवेश दोनों ही खंडों में क्रमश: 41 फीसदी और 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।" आगे देखें सोने-चांदी के दाम
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 की दूसरी तिमाही के दौरान 43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी की गई जो साल 2016 की दूसरी तिमाही (33,090 करोड़ रुपये) की तुलना में 32 फीसदी अधिक है। 2017 की दूसरी तिमाही में देश में आभूषण की कुल मांग 41 फीसदी बढ़ी और यह 126.7 टन रही, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 89.8 टन थी। आभूषण की मांग की कुल कीमत 33,000 करोड़ रुपये रही, जोकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के 24,350 करोड़ रुपये से 36 फीसदी ज्यादा है।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना
देश के विभिन्न भागों में सोने के दाम
देश के विभिन्न भागों में सोने की कीमत में बड़ा उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां दक्षिण भारतीय शहरों में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है वहीं उत्तर भारत के तमाम शहरों में सोने के दाम में तेजी देखी गई है। सोने के दाम में ये मिला-जुला असर शेयर मार्केट तेजी के चलते देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी, ऐसा अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में सोने के दाम में पूरे देश में बड़ी गिरावट आ सकती है, इसलिए आपका जरा सा धैर्य आपके पैसे बचा सकता है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में तेजी और उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 250 रुपए के बीच दाम में गिरावट देखी गई है जबकि मुंबई में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ में 1,450 रुपए के बीच गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,790 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,512 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications