नोटबंदी के बाद से देश की मुद्रा में बहुत बड़ा बदलाव देखा गया है। केंद्र की मोदी सरकार मुद्रा को ज्यादा सुरक्षित और नकल विहीन बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
नोटबंदी के बाद से देश की मुद्रा में बहुत बड़ा बदलाव देखा गया है। केंद्र की मोदी सरकार मुद्रा को ज्यादा सुरक्षित और नकल विहीन बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। एक वक्त देश में 500 और 1000 रुपए के नोट की जाली करेंसी की भरमार थी, नोटबंदी के बाद ऐसे नोट अपने आप ही समाप्त हो गए। वहीं अब केंद्र सरकार धीरे-धीरे देश की मुद्रा में बदलाव ला रही है। पहले 2000 रुपए के नोट फिर 500 रुपए के नए नोट फिर 50 और अब 200 रुपए के नए नोट जारी कर दिए गए हैं। आइए देखते हैं मोदी सरकार के आने के बाद देश की मुद्रा में कितना बदलाव आया है।
2000 रुपए का नोट
नोटबंदी के बाद देश में 2000 रुपए के नोट चलन में आए। नोट का आकार, रंग और डिजाइन बिल्कुल अलग थे। गुलाबी रंग के 2000 रुपए के नोट देखने में तो आकर्षक थे ही साथ ही नोट पानी से भीगने पर भी सुरक्षित था। नोट जारी होने के बाद कई लोगों ने 2000 रुपए के नोट का अपने अनुसार परीक्षण किया, किसी ने नोट को खौलते हुए पानी में उबाल दिया तो किसी ने एसिड से नोट का टेस्ट किया। गनीमत की बात ये रही कि सभी परीक्षणों से नोट सही सलामत वापस आ गया।
500 रुपए का नया नोट
नोटबंदी के बाद 500 रुपए का नया नोट जारी किया गया। स्टोन ग्रे कलर का ये नोट पुराने 500 रुपए के नोट के आकार और स्वरुप से बिल्कुल अलग था। नोट पर नया डिजायन था साथ ही नोट का आकार पहले से छोटा था। शुरुआत में 500 रुपए के नोट में कुछ खामियां दिखीं थीं लेकिन बाद में उसे सुधार लिया गया था। 500 रुपए के कुछ नोट आधे प्रिंट होकर ही बाजार में आ गए थे, जिसे बाद में आरबीआई ने अपनी गलती मानते हुए वापस ले लिया था। अब बाजार में अधिकतर 500 रुपए के नोट ही चल रहे हैं।
200 रुपए का नोट
देश में पहली बार 200 रुपए का नोट जारी किया गया है। 200 रुपए का नया नोट अपने आप में तमाम खूबियों को समेटे हुए है। 200 रुपए का नया नोट ब्राइट पीले रंग में है। नए नोट के पृष्ठ भाग में सांची के स्तूप का चित्र अंकित है। नए नोट का आकार 66x135 मिमी है। 200 रुपए का नया नोट, नोटबंदी के बाद जारी हुए नोटों के पैटर्न पर ही आधारित है।
50 रुपए का नया नोट
दो बड़े नोट जारी होने के बाद सरकार ने 50 रुपए का नया नोट जारी किया। ये नोट भी अपनी पिछली पीढ़ी के नोट से बिल्कुल अलग है। 50 रुपए का नया नोट फ्लोरेंस नीले रंग में है साथ ही नोट के पिछले भाग में हंपी का रथ भी है। 50 रुपए का नया नोट आकार में छोटा है और इसका पैटर्न नए सीरीज के नोटों पर ही आधारित है।
100 रुपए का नोट
200 रुपए का नोट जारी होने के बाद अब ये चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही सरकार 100 रुपए का नया नोट भी ला सकती है। हो सकता है सरकार ऐसी घोषणा कर भी दे क्योंकि देश में चल रही सभी करेंसी एक समान और एक पैटर्न पर होनी चाहिए जैसे पहले थी। इसलिए इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आने वाले वक्त में 100 रुपए का नोट जारी नहीं होगा।
10-20 के भी नए नोट हो सकते हैं जारी
छोटे नोट में खासकर कि 10 और 20 रुपए की मुद्रा में भी जल्द ही बदलाव देखा जा सकता है। नए नोटों की तर्ज पर इन नोटों को भी नए बदलाव के साथ जारी किया जा सकता है। हालांकि इन नोटों को लेकर सरकार या फिर आरबीआई की तरफ से किसी तरह का कोई एलान नहीं किया गया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications