सोना (GOLD) 32 हजार के पार, देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

सोने के दाम 32 हजार रुपए पार कर गया है। लखनऊ में सोने के दाम में करीब 1200 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में तेजी और उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 110 रुपए के बीच दाम में गिरावट देखी गई है जबकि मुंबई में 10 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले लखनऊ में 1,450 रुपए के बीच गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,00 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,980 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,523 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।

 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में सोने की मांग में 37 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया और यह 167.4 टन थी, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 122.1 टन रही थी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमासुंदरम पीआर ने कहा, "2017 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 167.4 टन रही। यह साल-दर-साल आधार पर 37 फीसदी की तेजी है। आभूषण और निवेश दोनों ही खंडों में क्रमश: 41 फीसदी और 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।" आगे

43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी

43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी

रिपोर्ट के मुताबिक 2017 की दूसरी तिमाही के दौरान 43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी की गई जो साल 2016 की दूसरी तिमाही (33,090 करोड़ रुपये) की तुलना में 32 फीसदी अधिक है। 2017 की दूसरी तिमाही में देश में आभूषण की कुल मांग 41 फीसदी बढ़ी और यह 126.7 टन रही, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 89.8 टन थी। आभूषण की मांग की कुल कीमत 33,000 करोड़ रुपये रही, जोकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के 24,350 करोड़ रुपये से 36 फीसदी ज्यादा है।

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+