सोने (GOLD) के दाम हुए स्थिर, दिल्ली-मुंबई में बढ़े लखनऊ में 750 रुपए गिरे
सोने के बढ़ते दाम में एक बार फिर से स्थिरता देखी जा रही है। सोने के दाम एक वक्त जहां तेजी से बढ़ रहे थे वहीं अब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये गिरावट सिर्फ कुछ शहरों में ही है, दिल्ली, मुंबई और जयपुर में सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है जबकि लखनऊ में सोने के दाम में 710 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 30,000 रुपए है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,090 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 30,643 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए लखनऊ, जयपुर, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
देश में सोने की मांग में 37 फीसदी बढ़ी
वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में देश में सोने की मांग में 37 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया और यह 167.4 टन थी, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 122.1 टन रही थी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमासुंदरम पीआर ने कहा, "2017 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 167.4 टन रही। यह साल-दर-साल आधार पर 37 फीसदी की तेजी है। आभूषण और निवेश दोनों ही खंडों में क्रमश: 41 फीसदी और 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।"
43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 की दूसरी तिमाही के दौरान 43,600 करोड़ रुपये की सोने की खरीदाररी की गई जो साल 2016 की दूसरी तिमाही (33,090 करोड़ रुपये) की तुलना में 32 फीसदी अधिक है। 2017 की दूसरी तिमाही में देश में आभूषण की कुल मांग 41 फीसदी बढ़ी और यह 126.7 टन रही, जबकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 89.8 टन थी। आभूषण की मांग की कुल कीमत 33,000 करोड़ रुपये रही, जोकि साल 2016 की दूसरी तिमाही के 24,350 करोड़ रुपये से 36 फीसदी ज्यादा है।
यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना