इस लेख में दिए गए सुझाव आपको एक बेहतर डील पाने में मददगार साबित हों। साथ ही आपको यहां पर यह भी बताएंगे कि कहां-कहां से आप ये डील प्राप्त कर सकते हैं।
अगस्त के महीने में लंबी छुट्टी पर जाने का मन बना चुके हैं लेकिन व्यस्त होने के कारण हॉलिडे बुक करने का समय नहीं मिला। या फिर आपको अचानक से कहीं लॉन्ग जर्नी के लिए जाना है तो घबराइए नहीं इस लेख में दिए गए सुझाव आपको एक बेहतर डील पाने में मददगार साबित हों। साथ ही आपको यहां पर यह भी बताएंगे कि कहां-कहां से आप ये डील प्राप्त कर सकते हैं।
इन साइटों पर लास्ट मिनट और लाइव डील का उपयोग करें
हो सकता है समय की कमी के कारण आप अपने यात्रा स्थल या उससे संबंधित खर्चों के बारे में जानकारी एकत्र ना कर पाएं हों। इंटरनेट पर दिखने वाली यात्रा साइटें आपके इस काम को मिनटों में समाप्त कर सकती हैं। इन साइटों पर होटल, फ्लाइट और पैकेज के लिए लास्ट मिनट में लाइव डील हैं।
उदाहरण के लिए, एक्सपीडिया मौजूदा व आने वाले हफ्तों के लिए होटल से जुडी डीलों को www.expedia.co.in/p/last-minutedeals पर डालता है, जबकि क्लियरट्रिप क्विककीज अपने ग्यारहवें घंटे के होटल सौदों को www.cleartrip.com/quickeys/ पर डालता है। अन्य अच्छे सौदे, बिक्री और ऑफ़र गोआइबीबो (www.goibibo.com/offers/), मेक माइट्रिप (https://www. makemytrip.com/daily-deals), और ईज़ीगो1 (www.ezeego1.co.in/) पर उपलब्ध हैं।
केवल हवाई किराए को ध्यान में रख कर डील ना चुनें
एक अच्छी डील पाने के लिए टिकट बुक करने के बाद भी अपनी खोज जारी रखें। आखिर के दिनों में अपनी बची हुई सीटों को बुक करने के लिए एयरलाइंस अपना किराया घटा सकती हैं, जोकि आपके लिए एक बेहतर डील साबित हो सकती है। इन डीलों से जुडे़ अलर्ट प्राप्त करने के लिए आपको यात्रा साइट या उसके ऐप्प पर पंजीकृत होना होगा। याद रहे कि इस डील के चक्कर में आपको अपनी पिछली बुकिंग को कैंसल कराने पर कोई शुल्क ना देना पडे़।
दिनों, घंटों व हवाई अड्डों के फेरबदल के लिए तैयार रहें
यदि आप यूंही कहीं घूम कर आना चाहते हैं और साथ ही थोडे पैसे भी बचाना चाहते हैं तो फेरबदल करने में आपको कोई नुकसान नहीं होगा। इस फेरबदल में केवल दिन, घंटे या हवाई अड्डा ही नहीं बल्कि स्थान भी शामिल है। क्योंकि ग्यारहवें घंटे की डील आपकी पूरी यात्रा की योजना बदल सकती है। यदि आप अकेले हैं जिसे केवल एक बैग उठाकर और गॉगल्स पहन कर निकलना है तो यह डील आपके लिए रोमांचकारी सिद्ध होगी।
उदाहरण के लिए, यदि आप स्काई स्कैनर पर उडान खोज रहे हैं, तो आप 'आस-पास के हवाई अड्डे को जोड़ें' या 'हर स्थल' पर क्लिक करके अधिक विकल्प हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा मंगलवार से गुरुवार के बीच आपको सस्ती उडानें मिल सकती हैं।
पैकेज का ले सकते हैं सहारा
होटल की बजाय आप रेंटल हो या होमस्टे जैसे विकल्पों को भी चुन सकते हैं। यात्रा और मेक-माइट्रिप जैसी साइटें एक विशिष्ट श्रेणी के तहत 'होमस्टे' विकल्प को प्रदान करती हैं। यदि आखिरी समय में आपको रहने के लिए कोई स्थान ना मिले तो आप Airbnb.com और Homestay.com जैसी साइटों की सहायता ले सकते हैं। यदि आप एक किफायती हॉलिडे चाहते हैं तो होटल, फ्लाइट को अलग-अलग करके बुक करने के बजाय पैकेज में बुक करें। ये काफी सस्ती साबित होंगी तथा आपको कई छूट भी मिल सकती हैं।
यात्रा एप्लिकेशन की सहायता लें
फ्लाइट में बैठकर आप अपने पसंदीदा शहर में पहुंच गए हैं लेकिन अभी भी आपको कोई कमरा नहीं मिला। ऐसे आखिरी समय में आप एप्लिकेशन के ज़रिए अपने लिए एक कमरा बुक कर सकते हैं। लास्ट मिनट कीस (एंड्रॉइड), होटल अराउंड यू, रूम्सटूनाइट और नाइटस्टेय (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है) जैसे एप्प विभिन्न प्रकार के होटल प्रदान करते हैं, और ये एप्लिकेशन गूगल प्ले पर भी उपलब्ध हैं।
होटलों के विकल्प बजट, प्रीमियम और बुटीक की श्रेणी में उपलब्ध हैं। आप रात में सोने के लिए या दिन में फ्रेश होने के लिए भी होटल चुन सकते हैं। एप्लिकेशन डाउनलोड करने से पहले पता लगा लें कि उन होटलों की सेवा आपके पसंदीदा शहर में है या नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications