तमाम प्रयासों के बाद भी अगर आप अपने करियर में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो अब समय आ गया है कि आप अपनी कार्यशैली पर एक बार फिर विचार करें। आप जॉब करते हों या फिर आपका खुद का स्टार्टअप हो, जरूरी ये है कि आपके काम करने का तरीका सटीक होना चाहिए तभी आपको अच्छा रिजल्ट मिलता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें अपने जीवन में उतारने के बाद आप सफलता की तरफ एक कदम और मजबूती से बढ़ेंगे। आइए देखते हैं...
लिखना शुरु करें
अपना जॉब बदलने का कारण और आप कहां जाना चाहते हैं, इस बारे में लिखें। पेपर पर लिखने से आपके विचार स्पष्ट होंगे और आप काम शुरू कर पायेंगे। अपने वैयक्तिक लक्ष्य को स्पष्ट करें और अपना सी.वी. बनाएं।
मार्गदर्शन लें
जिस भी करियर का चुनाव आपने किया है उसके बारे में सब कुछ जानने का प्रयत्न करें। ऑनलाइन रिसर्च करने के अलावा आप उस इंडस्ट्री के पेशेवरों से भी मिलें जो आपको सलाह दे सकते हैं।
रोजगार देने वाली कंपनी और लोगों से मिलते रहें
जिस कंपनी में आप काम करना चाहते हैं वहां के मालिकों और कर्मचारियों से मिलें। आपके अपने संपर्क, पहचान, रिक्रूटमेंट एजेंसी, सोशल मीडिया या ई-मेल के ज़रिये उन तक पहुंचें। प्रत्येक अवसर को स्वयं के लिए अभ्यास मानें।
फाइनेंशियल प्लानिंग करें
जिस पैसे पर आप नियंत्रण कर सकते हैं और जो आपके जीवन को नियंत्रित करते हैं उसकी सूची बनाये। इन दोनों के बीच का अंतर आपकी जोखिम उठाने की क्षमता और उसे निभाने की क्षमता निर्धारित करता है।
आत्मविश्लेषण करें
आपने जो कुछ भी सीखा है उसे रिव्यू करें और अपने विचारों का निरीक्षण करें कि आप क्या करना चाहते हैं और इसके लिए आपको कौन सा मार्ग चुनना चहिये। यदि इसमें कौशल की कमी पड़ रही है तो पहले कुछ सीख लें जैसे इंटर्नशिप या स्वेच्छा से सीखना। फिर रोज़गार दाताओं से मिले।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
