बढ़ते ऑनलाइन स्टार्टअप्स के साथ स्टार्स और क्रिकेटर्स भी अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं। अक्सर कंपनियां स्टार्स को प्रमोशन के लिए हायर करती हैं। इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद ऑनलाइन स्टार्टअप्स हैं। एक्टर हो या एक्ट्रेस, हर कोई इन छोटे स्टार्टअप्स के साथ काम कर रहा है। वहीं, कंपनियां भी इन स्टार्स की बदौलत अपनी ब्रांडिंग कर रही हैं। यही कारण है कि कुछ कंपनियों ने स्टार्स को विज्ञापन के एवज में हिस्सेदारी ऑफर की है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स और क्रिकेटर्स के बारे में जो स्टार्टअप्स में निवेश कर खूब पैसा कमा रहें हैं।
अमिताभ बच्चन (Ziddu)
यह एक सिंगापुर आधारित ऑनलाइन स्टोरेज और शेयरिंग सलूशन स्टार्टअप है। इस स्टार्टअप में करीब 2.5 लाख डॉलर का निवेश मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने किया है। यह फर्म विज्ञापन से कमाया हुआ पैसा अपने उपयोगकर्ताओं को देती है जो इनका प्रचार अपने माध्यम से करते हैं।
सचिन तेंदुलकर (स्मार्ट्रॉन)
तेंडुलकर ने हालही में टेक्नॉलजी कंपनी स्मार्ट्रॉन का स्मार्टफोन और टू इन वन नोटबुक लॉंच की और कहा कि उन्होंने इस कंपनी में निवेश किया है। तेंडुलकर कंपनी के ब्रैंड ऐंबैसडर भी हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी में कितना निवेश किया है। साथ ही यह कंपनी जल्द ही कन्जयूमर टूल्स लांच करेगी और क्लाउड स्टोरेज, राउटर्स, स्टॉरेज आदि लांच करने पर भी ध्यान देगी।
सलमान खान (Yatra.com )
हमारे प्यारे सलमान खान आज सिर्फ बॉलीवुड के अभिनेता ही नहीं है, बल्कि पर्यटन ऑपरेटर में एक 7% की हिस्सेदार भी हैं। उन्होंने ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी Yatra.com में निवेश किया है। सलमान इस स्टार्टअप के साथ जुड़े हैं और अपने ब्रांड के प्रचार के लिए बहुत काम कर रहें हैं।
युवराज सिंह (वायोमो, Uber)
क्रिकेटर युवराज सिंह ने सौंदर्य और वेलनेस ऐप व्योमो, ऊबर मिनी ट्रक मूवो और जेटसेटगो जैसे प्राइवेट एयरक्राफ्ट कंपनी में निवेश किया है। यही नहीं युवराज सिंह ने कई अन्य स्टार्टअप्स को सहारा देने के लिए VC फर्म YouWeCan वेंचर्स की भी स्थापना की है।
अनिल कपूर(इंडी)
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने वीडियो सोशल नेटवर्क इंडी डॉट कॉम (Indi.com) में निवेश किया है। निवेश की गई रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह एक ऑनलाइन वीडियो सोशल नेटवर्क है जिसमें दुनिया भर के लोग और ब्रांड जुड़ सकते हैं। साथ ही उपभोगता उस वीडियो को कई सारे सोशल नेटवर्किंग साइट पर इंडी डॉट कॉम के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
करिश्मा कपूर (बेबीओई डॉट कॉम)
बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा करिश्मा कपूर Babyoye.com की सबसे बड़ी शेयर होल्डर हैं। Babyoye.com एक ई-कॉमर्स स्टोर कंपनी है, जो बच्चों के काम आने वाले प्रोडक्ट बनाती है। इसका संचालन नेस्ट चाइल्डकेयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है। इस कंपनी में करिश्मा कपूर के 26 फीसदी शेयर हैं।
लियोनार्डो डि कैप्रियो (रूबीकॉन ग्लोबल)
लियोनार्डो डि कैप्रियो ने बीते आठ सालों में छह तकनीक कंपनियों में अपने पैसे निवेश किये हैं। जो रूबीकॉन ग्लोबल, फिस्कर ऑटोमोटीवी, मोबली, क्यू, हीरा फाउंड्री और कैस्पर हैं।
एश्टन कुचर (स्काइप)
टू एंड अ हाफ मेन और जॉब्स के एक्टर एश्टन कुचर को टेक्नालजी का काफी शौख है और यह उनके किये गए निवेश में दिखता है। एश्टन कुचर ने स्काइप, एयरबीएनबी, फोरस्क्वेयर, हिपमंक, फ्लिपबोर्ड, पथ एंड लाइक अ लिटिल में निवेश किया है। इसमें वीडियो चैट मैसेंजर से लेकर, सोशल न्यूज़ मैगजीन ऐप और फोटो शेयरिंग ऐप सब शामिल हैं।
किम कार्डाशियन (शूडेज़ल)
सोशलाइटी और रियलिटी टीवी की स्टार किम किडारशियन ने ऑनलाइन शू और ऐक्सेसरीज़ की वेबसाइट शूडैज़ल की स्थापना की। यह वेबसाइट इस समय बेहद लोकप्रिय है क्योंकि इसमें किम काडरशियन ने अपने कुछ बेहद ख़ास जूते, आभूषण और हैंडबैग भी शामिल किये हैं। शूडैज़ल ने करीब 40 मिलियन डॉलर का निवेश एंड्रेसेन हॉरोविट्ज़ जैसी कैपिटल फर्म से छीन लिया है।
मनोज वाजपेयी (मुवीज़)
2015 में, बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ओवर दी टॉप (ओटीटी) और वीडियो ऑन डिमांड (वीओडी) प्लेटफॉर्म, मुवीज़ में निवेश किया है। जिसमें फिल्म प्रेमियों के लिए धर्म, क्लासिक और स्वंत्रता से जुड़ी फिल्मे आप देख सकते हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications