जीवन बीमा उत्पाद की महत्ता को हम नकार नहीं सकते और इसलिए ज्यादातर लोगों को अपनी जिंदगी बीमाकृत करवानी चाहिए।
जीवन बीमा उत्पाद की महत्ता को हम नकार नहीं सकते और इसलिए ज्यादातर लोगों को अपनी जिंदगी बीमाकृत करवानी चाहिए। जीवन बीमा पॉलिसी से यह गारंटी मिलती है कि कल को अगर आपको अचानक कुछ हो जाता है या आप किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं तो आपके परिवार को आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका ध्यान रखते हुए यह कहा जा सकता है कि जिन लोगों का कोई अपना नहीं है उनको जीवन बीमा कराने की कोई जरुरत नहीं है। यहां पर नजर डालिये और जानिये कि आपको जीवन बीमा पालिसी खरीदने की जरुरत है या नहीं।
20 से 21 साल के युवाओं के लिए
जवान और अविवाहित लोगों को पत्नी या बच्चे की देखभाल नहीं करनी होती है इसलिए उन्हें लग सकता है कि जीवन बीमा उनके लिए नहीं है। हालांकि, कई जवान बच्चों के पास बड़ों की ज़िम्मेदारी होती है या एजुकेशन लोन होता है। अगर आप अपने आप को इस स्थिति में पाते हैं तो आपके लिए एक निश्चित अवधि के लिए जीवन बीमा लेना सही रहेगा। इस तरह की जीवन बीमा पॉलिसियां सस्ती और प्रभावकारी होती हैं। इसलिए अगर आपकी आकस्मिक मौत भी हो जाती है तो आपके माता पिता को अपनी जीवन भर की जमा पूंजी आपके लोन को चुकता करने में खर्च नहीं करनी होगी। आगे आपकी शादी भी होगी और बच्चे भी। अभी जीवन बीमा पालिसी खरीद लेना सही रहेगा क्योंकि अभी यह आपको कम दाम में मिल जाएगा और यह आप तब भी चालू रख सकते हैं जब आपका अपना परिवार हो जाएगा।
रिटार्यमेंट की उम्र में
जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है जीवन बीमा में भी बदलाव की जरुरत होती है। इसलिए अगर आपकी पत्नी नहीं है और आपके बच्चे स्थापित हैं तो आपको जीवन बीमा पालिसी को जारी रखने की जरुरत नहीं है। इसके बदले आप यह निश्चित करें कि आपके पास एक सही हेल्थ प्लान हो।
आपके पास बहुत पैसे हों तो
सबसे पहले आपको अपनी जरूरतों का पता होना चाहिए। आपके ऊपर क्या आर्थिक जिम्मेदारियाँ हैं? क्या आपके ऊपर चुकता करने के लिए कोई लोन है? क्या आपके बच्चे हैं जिन्हें आने वाले समय में कॉलेज भेजना होगा? क्या आपके ऊपर माँ पिता की जिम्मेदारी है? एक बार आप इन दायित्व पर लगने वाले पैसे का आंकलन कर लेते हैं, नतीजे का मूल्यांकन उन पैसों के हिसाब से कर लें जितने आपको मिले हैं। अगर आपके दायित्व को निभाने में लगने वाले पैसों में से राशि ज्यादा निकलती है तो आप अपना जीवन बीमा राशि घटा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपको मिले हुए पैसे काफी नहीं हैं, तो अपनी पालिसी के साथ छेड़ छाड़ न करें।
अगर आप पर कोई दायित्व नहीं है तब
जैसे कि अगर आपके पास गाड़ी नहीं है तो आपको मोटर बीमा की जरुरत नहीं है, वैसे ही आपको जीवन बीमा की ज़रुरत नहीं है अगर आपके ऊपर दायित्व नहीं हैं। इसलिए अगर आप अपने जीवन में अपने आप को किसी भी समय दायित्व से मुक्त पाते हैं और आपके पास काफी पैसे इकठ्ठा हो गए हों, तो आपको जीवन बीमा पालिसी की जरुरत नहीं है। अपनी जरूरतों का विश्लेषण भली भांति करें। उन खर्चों को ध्यान में रखें जो भविष्य में आपके सामने आ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप किसी भी अकस्मात आये खर्चे को झेल सकते हैं, तभी बीमा को हटाएं।
वर्ना, भले ही आपको लगता हो कि आपके पास काफी रकम जमा हैं फिर भी सुरक्षित रहने के लिए एक निश्चित अवधि के लिए जीवन बीमा लें। इसमें कम लागत लगता है और यह आप में किसी आकस्मिक खर्चे को झेलने का आत्मविश्वास पैदा करता है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications