शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास डीमैट खाता है तो आप शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए लगाकर करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।
शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। अगर आपके पास डीमैट खाता है तो आप शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपए लगाकर करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करते वक्त ध्यान रखें कि आप ऐसे शेयरों में निवेश करें जो हमेशा फायदे में रहते हैं जैसे आईटीसी, इन्फोसिस या एसबीआई ऐसे शेयरों को ब्लू चिप शेयर भी कहते हैं।
निडर बनें
हालांकि आम आदमी कभी शेयर बाजार की उठा-पटक के चक्कर में नहीं फंसना चाहता है। वह बाजार के गणित को बहुत देर में समझता है और किस मौके पर फायदा उठाना है इस बात से अंजान रहता है इसीलिए सामान्य नागरिक शेयर बाजार के चक्कर से दूर ही रहते हैं। हालांकि जानकारों की माने तो शेयर बाजार में निवेश करना आसान है और इसकी प्रक्रिया काफी सरल है, हां इसे समझने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है।
कैसे करें निवेश
अब हम आपको बताएंगे कि शेयर बाजार में निवेश की क्या प्रक्रिया है, इसमें निवेश से कैसे ज्यादा पैसा बनाया जा सकता है साथ ही कुछ उदाहरण के जरिए समझाएंगे कि कैसे जल्दी निवेश की आदत डाल लेने से आपको एक वक्त के बाद बेहतर रिटर्न मिलना शुरू हो जाता है।
शेयर बाजार में निवेश
स्टॉक मार्केट में निवेश का पहला नियम है सस्ते और अच्छे शेयर की जानकारी होना। अच्छे शेयर अर्थात ऐसे शेयर जिनके टूटने की संभावना बहुत कम हो। अब आपको शेयर बाजार में ऐसे शेयरों के बारे में जानकारी जुटानी है जो 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के दाम तक हों। शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर्स हैं जो इन दामों के बीच मिल जाएंगे। ऐसे शेयर मजबूत माने जाते हैं, इनमें फेडरल बैंक, टाटा केमिकल्स, एमपी इन्फ्रा, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स , आंध्रा बैंक जैसे शेयर मौजूद हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निवेशक हर महीने सीमित संख्या में ऐसे शेयर खरीद सकते हैं।
ध्यान रखें
निवेश के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि शेयर बाजार में किया जा रहा आपका ये निवेश आपके बचत को प्रभावित ना करे। शेयर बाजार में निवेश में जल्दबाजी ना दिखाए। कोशिश करें कि एक या फिर दो या अधिक से अधिक तीन शेयरों में निवेश करें। इससे आपको हिसाब-किताब रखने में आसानी होगी साथ ही किस शेयर के भाव क्या हैं इसकी भी जानकारी रखेंगे। अगर आप कई शेयर खरीद लेते हैं तो आप ऐसे में कन्फ्यूज हो सकते हैं कि किस शेयर का क्या भाव चल रहा है और कौन सा शेयर किस वक्त बेचना है। शेयर बाजार में निवेश में आप ब्रोकरेज हाउस की मदद ले सकते हैं।
आगे की प्लानिंग हमेशा तैयार रखें
उपर बताई गई रणनीति कई मायनों में म्युचुअल फंड की स्ट्रैटजी से मिलती है। अब निवेश शुरु करने के बाद आपको आगे की प्लानिंग बनानी होगी। ध्यान रहे शेयर बाजार में निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स देना पड़ता है, ऐसे में रिटर्न फाइल करने का ध्यान रखें।
फायदा
छोटे निवेश के कारण आपको रोज-रोज मार्केट नहीं देखना पड़ेगा। अगर आपके बेहतर शेयरों में निवेश किया है तो पैसा डूबने की संभावना बेहद कम है। फिर भी अगर किसी वजह से स्टॉक नीचे आते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, ये निवेश इतना छोटा है कि पैसा डूबने का डर नहीं रहेगा।
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट
लंबी अवधि के लिए किया गया आपका छोटा निवेश भविष्य में बड़ा फायदा देता है। इस दौरान शेयर की कीमतों में बढ़ता का आपको फायदा मिलता है साथ ही लाभांश और बोनस जैसे फायदे भी मिलते हैं। लंबी अवधि के निवेश में आप टैक्स में भी छूट पा सकते हैं। हालांकि इस बारे में पूरी जानकारी के लिए आपको किसी ब्रोकर से मदद लेनी होगी जिससे आपके सारे संशय दूर हो सकें। इस तरह से बाजार में लंबी अवधि का निवेश करके अच्छी खासी रकम जमा कर सकते हैं।
(डिस्केलमर: शेयर बाजार में निवेश रिस्क पर आधारित है, ऐसे में निवेश से पहले शेयर बाजर के नियम व शर्तें पढ़ लें। यह लेख सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है इसकी जानकारी के आधार पर शेयर बाजार में किए गए निवेश पर होने वाले हानि या लाभ पर किसी तरह की जिम्मेदारी hinid.goodreturns.in की नहीं होगी।)
More From GoodReturns

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications