पर्सनल लोन आपातकालीन परिस्थितियों में आपकी हर एक तरह से मदद करता है चाहे फिर वो स्वास्थ्य से संबंधी समस्या हो या किसी अन्य प्रकार की आर्थिक परेशानी हो।
पर्सनल लोन आपातकालीन परिस्थितियों में आपकी हर एक तरह से मदद करता है चाहे फिर वो स्वास्थ्य से संबंधी समस्या हो या किसी अन्य प्रकार की आर्थिक परेशानी हो। पर्सनल लोन कम समय में आपकी वित्तीय जरुरतों को पूरा करने का एक अच्छा माध्यम है। लेकिन इस प्रकार के लोन पर ब्याज दर अधिक होती है, इनका चुनाव करने से पहले कई महत्वपूर्ण जानकारियों का होना आवश्यक है। यहां पर आपको पर्सनल लोन से जुड़ी सावधनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है:
1 से अधिक न लें पर्सनल लोन
अक्सर ऐसा होता है कि आपात परिस्थितयों में लोग हड़बड़ाहट के चलते अलग-अलग बैंक में दो से तीन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर देते हैं। एक से अधिक पर्सनल लोन आपको कर्ज में भी डुबा सकते हैं। साथ ही एक से ज्यादा लोन लेने पर आपका आवेदन खारिज भी हो सकता है। क्योंकि लोन के हर आवेदन के साथ बैंक आवेदक के क्रेडिट स्कोर और लोन हिस्ट्री की जांच करते हैं। एक से अधिक लोन लेने से क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है और उधार मिलने की संभावना कम हो जाती है।
कर्ज उतना ही लें जितना आप वापस कर सकें
अपनी क्षमता से अधिक लोन लेना हमेशा आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। लोन की ईएमआई अगर आपकी पहुंच से दूर है तो अन्य फंड में से पैसा निकाल कर या आगे और लोन लेकर आप स्वयं को और बड़े वित्तीय संकट में डाल सकते हैं। लोन की ईएमआई सीमा में रखने के लिए सुनिश्च्चित करें की आपके पर्सनल लोन की EMI आपकी मासिक आय के 30-35 प्रतिशत से ज्यादा न हो।
लोन की अवधि का चयन सावधानीपूर्वक करें
लोन की अवधि जितनी अधिक होगी, लोन री-पेमेंट की कुल लागत उतनी अधिक होगी भले ही ईएमआई आकर्षक लग सकती है। अपने पर पर्सनल लोन के बोझ को कम करने के लिए लोन की सही अवधि का चयन होना महत्वूर्ण है। इसलिए जितना संभव हो सके कम से कम अवधि का चयन करें।
समय पर भरें ईएमआई
ईएमआई देरी से जमा करने पर लगने वाले एक्सट्रा चार्जेस से बचने के लिए जरुरी है कि समय-समय पर अपनी ईएमआई जमा करते रहें। अगर आप समय पर ईएमआई नहीं जमा करते हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव रुप से पड़ सकता है। हो सके तो अपनी बैंक सर्विस में आटो पेमेंट का आप्शन डाले के रखें ताकि समय पर पेमेंट होता रहे।
नियम और शर्तों को जानें
पर्सनल लोन लेने से पहले लोन से जुड़ी जरुरी बातें, नियम और शर्तें भी अच्छी तरह से जान लें और समझ लें। ताकि बाद में पेशानियों का सामना न करना पड़े। ईएमआई देर से देने पर आपको कितना लेट फीस देना होगा, कोई परेशानी आने पर अगर आप 1 से 2 महीने ईएमआई नहीं दे पाते हैं उस परिस्थिती में बैंक आपकी मदद किस तरह से कर सकता है ये सारी जानकारी पहले से रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications