अगर आप ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको किसी एजेंट से पॉलिसी खरीदने की जरुरत नहीं होती है। जीवन बीमा कंपनियों की इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन उपलब्ध रहते हैं।
अगर आप ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको किसी एजेंट से पॉलिसी खरीदने की जरुरत नहीं होती है। जीवन बीमा कंपनियों की इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन उपलब्ध रहते हैं इसलिए ऑनलाइन खरीददारी करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। ऑनलाइन कस्टमर एक क्लिक में किसी भी समय दुनिया के किसी भी जगह से पॉलिसी खरीद सकता है। लेकिन खरीदने से पहले आपको प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से समझ लेना चाहिए। साथ ही उसके बारे में पूरी रिसर्च भी कर लेनी चाहिए।
बचते हैं खर्चे
जब आप इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं तो एजेंट को दिए जाने वाला कमीशन और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च बचता है। इसी बचत का लाभ कंपनियां ऑनलाइन ग्राहकों को देती हैं। यह पूरी प्रोसेस वर्चुअल और पेपरलेस होती है जिस वजह से यह सस्ती हो जाती है। साथ ही ऑनलाइन पॉलिसी लेने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि ग्राहकों को किसी पर भी निर्भर रहने की जरुरत नहीं होती है।
ऐसे खरीदें ऑनलाइन पॉलिसी
ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने के लिए निश्चत कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। वहां पर जाकर सभी जरुरी जानकारी भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं तुलना
अगर आप पॉलिसी की प्रीवियस परफॉमेंस देखना चाहते हैं और दूसरी पॉलिसी के साथ तुलना करना चाहते हैं तो आप वो भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आपको यह सुविधा प्रदान की जाती है। इस सुविधा का लाभ आपको जरुर उठाना चाहिए।
चेक करें क्लेम रेशियो
पॉलिसी की तुलना करने के बाद आपको जिन कंपनियों की पॉलिसी सस्ती लगें उनका क्लेम रशियो चेक करें। क्लेम रेशियो चेक करने का मतलब है कि कंपनी 100 क्लेम करने वालों में से कितने लोगों को बीमा के पैसों का भुगतान करती है। इसके बाद वेबसाइट के रिव्यूज और कमेंट्स सेक्शन पर जाकर ग्राहकों का रिव्यू पढ़ें। इससे आपको इंश्योरेंस कंपनी की सर्विसेज के बारे में भी पता चल जाएगा।
लाइव चैट का ले सकते हैं सहारा
ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने का एक और फायदा यह है कि आप इंश्यारेंस कंपनी के उत्तरदायी कस्टमर केयर सर्विस से चैट के द्वारा तुरंत ही किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर की मदद से फोन पर बात भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
