आयकर विभाग के द्वारा टैक्स भरने वालों के लिए आयकर सेतु नाम से एक मोबाइल एप को लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से टैक्स भर सकते हैं।
आयकर विभाग के द्वारा टैक्स भरने वालों के लिए आयकर सेतु नाम से एक मोबाइल एप को लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से टैक्स भर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत होगी आप अपने मोबाइल से ही घर बैठे सारा काम कर सकते हैं। साथ ही आप आयकर सेतु से पैन कार्ड के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
टैक्स भरने और पैन कार्ड बनवाने में मिलेगी मदद
यह एप करदाताओं और आयकरदाताओं के बीच एक सेतु का कार्य करता है। साथ ही सेतु एप से आप पैन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं और यहीं पर आप आधार को पैन से जोड़ भी सकते हैं। इसके अलावा यह इनकम टैक्स रिटर्न भरने के भी काम आता है।
टैक्स से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं आप
यह एप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का सही दिशा में उठाया गया कदम है। इसमें चैटबोट नाम से एक सुविधा भी प्रदान की गई है जिसमें करदाता टैक्स से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के बारे में सवाल पूछ सकता है। यह एप अभी सिर्फ एंड्रॉइड फोन और स्मार्ट फोन में उपलब्ध है।
ऐसे करें डाउनलोड
सीबीडीटी की तरफ से जारी यह पहला मोबाइल एप है। इसे डाउनलोड करने के लिए 7306525252 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस एप के जरिए यूजर्स को कई सारे फीचर प्रदान किए जाते हैं। साथ ही टैक्स, पैन, टीडीएस और रिटर्न फाइलिंग जैसे सभी टॉपिक पर सवालों के जबाब सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दिए जाते हैं।
अन्य कई प्रकार के अपडेट भी यहां पर दिए जाते हैं
इस एप की खास बात यह भी है कि यहां पर टैक्सपेयर्स को समय-समय पर नए अपडेट भी दिए जाते हैं। इसमें उन्हें टैक्स डेट याद दिलाने, टैक्स फॉर्म्स और आईटीडी के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन भी भेजे जाते हैं। जो करदाता इन SMS को रिसीव करना चाहते हैं उन्हें आयकर सेतु के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications