पिछले कुछ वर्षों में, बैंक में जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दरों में काफी उतार हुआ है। ऐसा अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के कारण हुआ है।
पिछले कुछ वर्षों में, बैंक में जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दरों में काफी उतार हुआ है। ऐसा अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के कारण हुआ है। मुद्रास्फीति में उतार-चढ़ाव के चलते बैंक द्वारा जमा पूंजी पर ब्याज दरों में फर्क पड़ता है। 2015 में देश की रेपो रेट 125 बेसिस प्वाइंट नीचे गिर गई और 2016 से 2017 में इसमें और कटौती हो रही है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी फिक्स डिपॉजिट या जमा पूंजी पर किस प्रकार अधिक से अधिक बचत कर सकते हैं।
बैंक फिक्स डिपॉजिट ऑनलाइन करना
बैंक जमा को ऑनलाइन खोला जा सकता है, इसलिए आपको बैंक में सावधि जमा करने के लिए बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है। आइए एक उदाहरण से समझते हैं - अगर आपको आरबीएल, बैंक जमा पर 9.25 की ब्याज दर प्रतिवर्ष देता है और एसबीआई मात्र 7.75 प्रतिशत की ब्याजदर प्रतिवर्ष देता है तो आप आरबीएल को चुन सकते हैं, अगर आपके घर के पास इसकी कोई शाखा नहीं है। आप ऑनलाइन ही एफडी भी खोल सकते हैं। यह बात सही है कि अगर आपका आरबीएल लिमिटेड में बचत खाता नहीं है तब भी आप सावधि जमा कर सकते हैं।
मार्केट रिशर्च करें
किसी भी प्रकार की योजना में निवेश करने से पहले या जमा करने पहले आपको बाजार में पूरी तरह से शोध अवश्य कर लेना चाहिए। आप इसके लिए ऑनलाइन योजनाओं को पढ़ें, हर बैंक की बेवसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल करें। कई बार ये साइट अपडेट नहीं होती है तो वहां की शाखा में जाकर जानकारी लें। इसके बाद जो सबसे उत्तम लगे, उसी में जमा करें। साथ ही ब्याज दर का भी ध्यान दें।
बैंक जमा पर टैक्स से बचें
अगर आप अपनी जमा पूंजी पर 10,000 रूपए से अधिक का ब्याज प्राप्त करते हैं तो बैंक उस पर टीडीएस काट लेगी। ऐसे में, आप ज्वाइंट खाता खुलवाएं। उदाहरण से समझें - आपने 2 लाख रूपए की एफडी की, जिस पर आपको 8 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज मिलता है, यानि आपको 16,000 रूपए का ब्याज मिलता है, ऐसे में बैंक इसमें से कर काट लेगी। इसके लिए आपको, अपने और पार्टनर के नाम पर 1 लाख की एफडी कर देनी चाहिए, ताकि वह पैसा बच जाए।
संचयी योजना में धन लगाएं
जो योजना तत्पर लाभ या दुगनी राशि का लोभ दें, उनसे बचकर रहें। ऐसी योजनाओं में निवेश करें तो लाभकारी और भरोसे लायक हों। तिमाही ब्याज देने वाली और चक्रवृद्धि ब्याज वाली योजनाओं में निवेश करना ज्यादा अच्छा रहता है।
लंबी अवधि के कार्यकाल
अगर आपके सामने जल्द ही कुछ वर्षों में कोई जिम्मेदारी नहीं है तो ऐसी योजनाओं में निवेश करें कि आपको अच्छा खासा ब्याज मिलें। एक साल से कम समय के लिए निवेश करना बेकार है, कम से कम 1 साल के लिए निवेश करें। इससे पैसा में बढ़ोत्तरी मालूम चलती है।
समय से पहले पैसा निकालने से पहले सोचें
यह बात निवेश करने से पहले याद रखनी चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ब्याज दर, गिरती जा रही है और ऐसा अगले कुछ समय में भी होगा ही। ऐसे में योजनाएं भी इसी को ध्यान में रखते हुए लेनी चाहिए। कई बार आपातकाल स्थिति में आपको अपनी एफडी तुड़वानी भी पड़ जाती हैं ऐसे में पेनाल्टी देनी पड़ जाती है, इस प्वाइंट को भी ध्यान में रखें कि आपको समय से पहले पैसा निकालने पर कितनी हानि हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
