वेडिंग इंश्योरेंस इंडिया में इस समय एक नया चलन आ गया है। लेकिन ऐसा देखने को मिल रहा है कि धीरे-धीरे यह लोगों की जरुरत बनती जा रही है।
गाड़ी का बीमा, घर का बीमा, आपका खुद का बीमा और अब तो शादी का भी बीमा होने लगा है। आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं अगर आपकी शादी एक दो साल के अंदर शादी होने वाली है तो इस पर ध्यान जरुर दीजिएगा। वेडिंग इंश्योरेंस इंडिया में इस समय एक नया चलन आ गया है। लेकिन ऐसा देखने को मिल रहा है कि धीरे-धीरे यह लोगों की जरुरत बनती जा रही है। शादी कैंसल होने पर, आपके जेवर चोरी होने पर शादी के अचानक बाद एक्सीडेंट होने पर वेडिंग इंश्योरेंस आपकी सहायता और सुरक्षा करेगा।
क्या है शादी का बीमा
भारत में शादी जैसे बड़े समारोह में बहुत ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है और मंहगी ज्वेलरी खरीद कर रिस्क भी लिया जाता है। अक्सर आप देखते हैं कि शादी के मौकों पर ऐसी कई घटनाएं हो जाती हैं जो वास्तविक रुप से नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से आपके और आपके परिवार का आर्थिक रुप से काफी नुकसान हो जाता है। वेडिंग इंश्योरेंस यानी शादी का बीमा आपको इससे उबारने में मदद करता है।
क्यों है आपको इसकी जरुरत
जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, जीवन अनिश्चित है वेडिंग इंश्योरेंस आपको अनिश्चितताओं के खिलाफ कवर करता है। अगर कुछ भी होता है चाहे आपकी शादी ही रुक जाए आपका खर्च डबल हो जाता है। एक अच्छे शादी बीमा पॉलिसी से आप वो सब प्राप्त कर सकते हैं जो आपने खो दिया है।
बीमा लेते समय इन चीजों का ध्यान दें
इससे पहले की आप शादी का बीमा लें आप प्रत्येक विक्रेता की पॉलिसी को अच्छे से जांचे और जानें कि वो किस प्रकार के कवर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपके कैटरर या वेडिंग प्लानर के पास कोई बीमा कवरेज है तो आप अपनी जेब से कवरेज को ओवरलैप करने के लिए भुगतान नहीं करना चाहेंगे। यह पता करिये कि आपको कवर कहां नहीं मिल रह है।
कब लें शादी बीमा पॉलिसी
वैसे तो शादी बीमा पॉलिसी शादी की डेट फिक्स होने पर या शादी के दो साल पहले ही ली जाती है। लेकिन अगर आपकी शादी अगले साल ही होने वाली है तो टेंशन की कोई बात नहीं है आप रिसेप्शन और अन्य खर्चों के लिए बीमा करा सकते हैं।
शादी कैंसिल होने पर भी मिलेगा कवर
अगर आपकी शादी एक्सीडेंट, फायर या प्राकृतिक आपदाओं के कारण कैंशल हो गई है या शादी की डेट आगे बढ़ गई है तो भी आपको टेंशन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। वेडिंग इंश्योरेंस इन सबका खर्च आपको देगा।
इंडिया में कौन दिलाता है वेडिंग इंश्योरेंस
भारत में वेडिंग इंश्योरेंस वास्तव में एक नया कांस्पेट है। तीन ऐसी कंपनियां हैं जो यहां पर शादी का बीमा प्रदान करती हैं।
भविष्य जनरल
भविष्य जनरल की विवाह सुरक्षा योजना इंश्योरेंस के लिए मुख्य तौर पर जानी जाती है। अगर किसी अकास्मिक बीमारी और बहुत बुरे मौसम की वजह से आप शादी कैंसिल करना चाहते हैं तो ये आपको दुबारा शादी करने के लिए पूरा खर्च प्रदान करेंगे।
एचडीएफसी एर्गो
यह कंपनी वेडिंग इंश्योरेंस उस वक्त प्रदान करती है जब आप की शादी किसी प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ और सायक्लोन के वजह से कैंसिल हो जाती है तो नुकसान की भरपाई बीमा की इस कंपनी द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, वर या वधु के एक्सीडेंट हो जाने और शादी के दौरान घर में चोरी हो जाने से भी एचडीएफसी एर्गो द्वारा कवर प्रदान किया जाता है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड अचानक शादी कैंसिल हो जाने पर, एक्सीडेंट, प्रॉपर्टी का नुकसान और, कार्ड की प्रिंटिंग का खर्च, वेन्यू का खर्च, डेकोरेशन, फूड, संगीत, होटल और ट्रैवल बुकिंग पर बीमा कवर प्रदान करती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
