अक्सर लोग यह सोचते हैं कि म्यूचुअल फंड में पैसे देने से उनका पैसा लॉक हो जाता है। तो आपको बता दें कि यह सोच बिल्कुल ही गलत है।
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि म्यूचुअल फंड में पैसे देने से उनका पैसा लॉक हो जाता है। तो आपको बता दें कि यह सोच बिल्कुल ही गलत है। म्यूचुअल फंड में पैसा लॉक नहीं होता है बल्कि उसका निवेश होता है। इस निवेश को आप कभी भी और कहीं भी निकाल सकते हैं। म्यूचुअल फंड से पैसा निकालना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है।
पॉकेट की तरह है म्यूचुअल फंड
जिस तरह आपके पॉकेट में या तिजोरी में रखा हुआ पैसा आसानी से निकाला जा सकता है ठीक उसी तरह म्यूचुअल फंड में जमा राशि भी आप बड़ी ही सरलता के साथ निकाल सकते हैं। म्यूचुअल फंड अपने इंवेस्टर को कभी भी पैसा निकालने और और निवेश करने की स्वतंत्रता देता है बिल्कुल आपके बैंक अकाउंट की तरह।
1 से 3 दिन में मिल सकता है पैसा
जब भी आपको पैसे की जरुरत हो आपको अपनी रिक्वेस्ट म्यूचुअल फंड कंपनी को भेजनी होगी। जैसे ही आपकी रिक्वेस्ट उन तक पहुंचेगी आपको 1 से 3 दिन के वर्किंग डे में पैसे मिल जाएंगे। साथ ही यह काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
ट्रैक कर सकते हैं अपने पैसे
अब म्यूचुअल फंड में जमा पैसे आप ऑनलाइन भी ट्रैक कर सकते हैं। अपने अकाउंट स्टेटमेंट के द्वारा आप म्यूचुअल फंड में निवेश को देख सकते हैं। आप अपने निवेश को अंशत: या पूर्णत: रिडीम कर सकते हैं। यहां तक कि अपने बैंक खाते में अपनी इच्छानुसार हर माह और हर तिमाही नियत तारीख पर नियत राशि को ट्रांसफर करने के लिए आप म्यूचुअल फंड कंपनी को निर्देश देकर, रिडम्पशन तारीख को पहले से भी निर्धारित कर सकते हैं।
निवेश को कर सकते हैं ट्रांसफर
आप अपने निवेश को एक म्यूचुअल फंड से उसी म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा प्रतिबंधित दूसरे म्यूचुअल फंड में अपने निवेश के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको समझने में आसानी हो इसलिए म्यूचुअल फंड से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स आप अपने पास में रखें।
Hindi.goodreturns.in का मकसद है कि हमारे पाठकों को व्यापार, निवेश, बचत और टैक्स जैसी बातों के बारे सही में जानकारी मिले। यह लेख सिर्फ म्यूचुअल फंड को लेकर आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। आपके निवेश में किसी तरह के होने वाले हानि या फिर लाभ के लिए संस्थान उत्तरदायी नहीं होगा।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications