इन नयी योजनाओं के कोष का करीब 70 प्रतिशत आवासीय कंपनियों के शेयरों या उससे जुड़ी गतिविधियों में निवेश किया जा सकता है जबकि 30 प्रतिशत हिस्सा इनसे अलग तरह के शेयरों में निवेश किया जा सकता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश से मिलने वाले फायदों को देखते हुए म्यूचुअल फंड कंपनियों के आवास क्षेत्र पर आधारित विशेष योजनाएं पेश करने की संभावना है क्योंकि केंद्र सरकार की '2022 तक सबको आवास योजना' से उन्हें इस क्षेत्र में वृद्धि की उम्मीद है।
सीमित अवधि के लिए होगी योजना
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने बाजार नियामक सेबी के पास 'एचडीएफसी हाउसिंग अपॉरच्युनिटी फंड' पेश करने के लिए दस्तावेज जमा किए हैं। यह एक सीमित अवधि की बिक्री के लिए खुलने वाली इक्वटी निवेश योजना होगी। विशेषज्ञों की राय में कुछ म्यूचुअल फंड कंपनियों के जल्द ही नई योजनाएं पेश करने की उम्मीद है जो आवासीय कंपनियों में निवेश करेंगी।
ऋण और अल्प समयावधि वाले बांडों में भी कर सकते हैं निवेश
इन नयी योजनाओं के कोष का करीब 70 प्रतिशत आवासीय कंपनियों के शेयरों या उससे जुड़ी गतिविधियों में निवेश किया जा सकता है जबकि 30 प्रतिशत हिस्सा इनसे अलग तरह के शेयरों में निवेश किया जा सकता है। इन योजनाओं में रीयल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट में निवेश के साथ-साथ ऋण और अप्ल समयावधि वाले बांडों में निवेश करने का भी प्रवधान है।
ताकि आकार्षक हो योजना
रीयल एस्टेट और अवसंरचना निवेश ट्रस्टों को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने के अपने प्रयासों के तहत नियामक सेबी ने जनवरी में म्यूचुअल फंडों को रीयल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट और इंफ्रास्टक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट में भी निवेश करने की अनुमति दे दी थी।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications