केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है।
केंद्र सरकार अब पूरी तरह से आधार को गंभीर हो गई है, इसीलिए आधार को अब लगभग हर जरूरी काम के लिए आवश्यक माना जा रहा है। चाहे वह बैंक से लेकर LPG की सब्सिडी तक आधार को जरूरी कर दिया गया है। आईए आपको बता दें कि अगर आप अपना आधारकार्ड बैंक और पैनकार्ड से नहीं लिंक करते हैं तो हो सकता है कि 1 जुलाई के बाद आपकी सैलरी रुक जाए, इसलिए बिना देर किए आधार कार्ड को पैन कार्ड से और बैंक खाते से जोड़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि आधार 1 जुलाई से किन-किन कार्यों के लिए जरूरी हो जाएगा।
LPG सब्सिडी
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में LPG सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के सिलेंडर से 200 रुपए ज्यादा है। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी आपके खाते में मिल जाएगी।
प्रॉविडेंट फंड (EPF)
इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसे आप अपने ईपीएफ नंबर से भी लिंक करिए। इसके लिए आपको UAN नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका पीएफ सेटेलमेंट 20 दिन से भी कम समय में मिल जाएगा।
आयकर रिफंड
टैक्स भरने की प्रक्रिया के दौरान यदि आपने अपना आधार कार्ड टैक्स रिटर्न के साथ लिंक किया है तो आपको इन्कम टैक्स रिफंड जल्दी मिल सकता है। साथ ही आपको आधार कार्ड जोड़ने के बाद ITRV फॉर्म भरकर इन्कम टैक्स ऑफिस नहीं भेजना पड़ेगा। ये मानकर चलिए कि अगर आपने आधार कार्ड को पैनकार्ड से नहीं लिंक किया है तो फिर किसी भी जरिए आप टैक्स फाइल नहीं कर सकते हैं। इसलिए कम से कम जो कर दता हैं उन्हें जल्द से जल्द 1 जुलाई से पहले अपने आधार कार्ड को पैनकार्ड से जोड़ना होगा।
बैंक खाता
अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से नहीं जुड़ा है तो आपको ये काम जल्द से जल्द करना होगा। आधार को बैंक और पैन से जोड़ने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और ऐसा भी हो सकता है कि अगर आपने 1 जुलाई से पहले अपने आधार कार्ड को बैंक और पैन से नहीं लिंक किया है तो आपकी सैलरी रोक ली जाए। ऐसा बैंक के जरिए किया जा सकता है। बैंक आपका खाता फ्रीज कर सकता है और आप उस खाते से तभी लेन-देन कर सकते हैं जब आधार को बैंक और पैन कार्ड से जोड़ दिया जाए। अधार कार्ड को अब पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड से किसी भी बैंक में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया ने लोगों की तमाम दुविधा को दूर कर दिया है जिसमें वह पहले पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों अलग-अलग जमा करते थे।
पेंशन
आधार कार्ड धारकों को चाहिए कि वह पेंशन के लिए अपने आधार कार्ड को पेंशन के साथ जोड़ दें। इसके लिए वह संबंधित अधिकारी की मदद ले सकते हैं। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ जाती है।
डिजिटल लॉकर
आधार कार्ड की सुविधा में एक सबसे बड़ी सुविधा डिजिटल लॉकर की भी है। इसके जरिए आप अपनी जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को सरकारी डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए भी आपको पहले जैसी प्रक्रिया दोहरानी होगी।
डीमैट अकाउंट
आधार कार्ड अब स्टॉक बिजनेस में भी काम आएगा। आधार कार्ड से स्टॉक बिजनेस की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही ऐसे लोग जिन्हें डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग बिजनेस शुरु करना हो उन्हे भी आधार कार्ड से अधिक सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड के जरिए अब डीमैट और ट्रेडिंग खाता आसानी से खुल सकता है।
पासपोर्ट
आधार कार्ड अब पासपोर्ट के लिए भी अनिवार्य हो गया है। आधार कार्ड होने से एक और बड़ा फायदा आपको ये मिलेगा कि आपका पासपोर्ट झट से बन जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले जहां महीनों का वक्त लग जाता था वहीं अब ये काम सिर्फ कुछ दिनों तक ही सीमित हो गया है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
आधार कार्ड से आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है। इस योजना से आपको कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। यदि आप पीएम जन-धन योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना ही होगा तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आधार बना एटीएम
अब सरकार ने आधार को एटीएम की तरह इस्तेमाल के लायक बना दिया है। इसके लिए पे टू आधार नाम की योजना चल रही है। इसमें आप सिर्फ अपने अंगूठे से ही पेमेंट कर सकते हैं या फिर आधार नंबर देकर पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है।
सिम कार्ड
अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही सभी मोबाइल नंबर को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। ऐसे में अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
