आपको यहां पर इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित कुछ सावधनियां बताएंगे जो कि आपकी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को और भी आसान और सुरक्षित कर देगा।
आजकल हर व्यक्ति इंटरनेट बैकिंग की सुविधा का लाभ उठा रहा है। इंटरनेट बैकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग से बैंक से संबंधित सभी कार्य आसान हो गए हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि बैंकों में घंटों लाइन लगाने से भी लोगों को छुटकारा मिल रहा है। लेकिन इंटरनेट बैंकिंग करते समय भी कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आजकल साइबर क्राइम से जुड़ी अक्सर खबरे सुनने और पढ़ने को मिलती है। किसी का पासवर्ड हैक हो जाता है तो किसी के अकाउंट से पैसे किसी अनजाने अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। आपको यहां पर इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित कुछ सावधनियां बताएंगे जो कि आपकी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को और भी आसान और सुरक्षित कर देगा।
पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें
कई बार ऐसा होता है कि फ्री वाई-फाई पाने के चक्कर में लोग पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने लगते हैं। तो आप शेयर्ड और असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क पर इंटरनेट बैंकिंग करने से बचें। चाहे मोबाइल हो या फिर कंप्यूटर दोनों को ही असुरक्षित नेटवर्क से कनेक्ट करने से बचें। तो वहीं पब्लिक वाई-फाई से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट भी न करें क्योंकि इससे हैकिंग का खतरा रहता है।
पासवर्ड थोड़ा कठिन बनाएं
इंटरनेट बैंकिंग के लिए पासवर्ड थोड़ा कठिन बनाए। कई बार लोग अपने नाम या फिर मोबाइल नंबर को ही पासवर्ड बना लेते हैं जिसे हैक करना बहुत आसान होता है। पासवर्ड में स्माल और कैपिटल लेटर्स एवं अंकों का भी इस्तेमाल करें।
ई-मेल पर आए लिंक से ना करें लॉगिन
ई-मेल पर आए किसी लिंक पर क्लिक करने के बाद नेट बैंकिंग से बचें। ऐसा करने पर आपकी गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है। आमतौर पर साइबर क्रिमिनल ऐसे ईमेल अड्रेस से मेल भेजते हैं जो आपके बैंक से मिलता-जुलता है।
चेक करें वेबसाइट का यूआरएल
किसी वेबसाइट पर लॉग-इन करते समय उसका अड्रेस बार जरुर चेक करें। यह सुनिश्चित करें कि वेबसाइट का URL 'https' से शुरू होता है। यदि इसमें s नहीं है तो जान लीजिए कि यह वेबसाइट सुरक्षित नहीं है।
जरुर करें लॉग-आउट
किसी भी ट्रांजेक्शन को पूरा करने के बाद अपनी आईडी को लॉग-आउट जरुर करें। यदि आप लॉग-आउट नहीं करते हैं तो वह सेशन हैकिंग के जरिए साइबर क्रिमिनल आपके अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। इसके अलावा ब्राउजर का कैश क्लियर जरुर करें।
बैंक के एप का ही करें इस्तेमाल
मोबाइल बैंकिंग करते वक्त हमेशा बैंक द्वारा मुहैया कराए गए ऐप का ही इस्तेमाल करें। बैंक के ऐप को हमेशा प्ले स्टोर या फिर गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
ऐंटी वायरस को रखें अपडेट
अपने कम्प्यूटर के ऐंटी-वायरस को हमेशा अपडेट रखें। इससे वायरस और कई अवैधानिक फाइल खुद व खुद डिलीट हो जाती हैं।
शेयर्ड कम्प्यूटर न करें उपयोग
पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क के साथ ही पब्लिक और शेयर्ड कंप्यूटर्स पर भी इंटरनेट बैंकिंग करने से बचें। इसकी बड़ी संभावना रहती है कि ऐसे कंप्यूटर असुरक्षित होते हों या फिर उसमें मालवेअर हो।
लुभावने ऑफर से बचें
कई बार ऐसा होता है कि आपके ई-मेल पर आकार्षित करने वाले ऑफर आते हैं और उसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आपका अकाउंट डिटेल मांगते हैं। तो ऐसे लुभावने ऑफरों से बचें।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications