आजकल हर कोई ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर रहा है इसकी वजह यह है कि ज्यादातर बैंक ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
आजकल हर कोई ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग कर रहा है इसकी वजह यह है कि ज्यादातर बैंक ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को अपने पैसे संभाल कर रखना होता है क्योंकि उन्हें अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक मोबाइल कनेक्शन की जरुरत होती है। अगर आप मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन किसी भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही कितना ट्रांजेक्शन हुआ है उन सबका पूरा रिकॉर्ड आपके पास रहेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की परीस्थिति में आपके पास अकाउंट से संबंधित अलर्ट मैसेज आपके मोबाइल में आ जाएगा।
अगर आपके पास इंटरनेट है तो आप कहीं से भी अकाउंट से रिलेटेड जानकारी मोबाइल बैंकिंग से प्राप्त कर सकते हैं। इससे आर्थिक तौर पर आपके लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव आता है। यहां पर आपको ट्रेडिशनल बैंक से ऑनलाइन बैंकिंग करने के कुछ फायदे बतायेंगे।
अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन
एटीएम से पैसे निकालने की एक लिमिट होती है। बैंकों की अधिकांश योजनाएं ग्राहकों को सभी नियमित लेनदेन करने की अनुमति देती हैं। जैसे की अकाउंट ट्रांसफर, बैलेंस इन्क्वायरी, बिल पेमेंट और पेमेंट की रिक्वेस्ट रोकने का काम ऑनलाइन किया जा सकता है। कुछ बैंक आपको लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की भी अनुमति देते हैं।
आसान पहुँच
ऑनलाइन बैंकिंग के लिए अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। अपने मोबाइल के माध्यम से आप लॉगिन कर सकते हैं और ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं। ज्यादातर बैंकों के माध्यम से आप इसे बहुत जल्दी कर सकते हैं। इससे आपको पेपर वर्क से भी छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही कहीं से भी और कभी भी रात और दिन में आप अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
24*7
आप अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 24 घंटे काम कर सकते हैं। मान लीजिए आप का बैंक किसी दिन बंद है उस दिन भी आप अपना अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं और साथ ही ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं।
सेवाएं प्राप्त करें
कई विशेषताएं और सेवाएं आमतौर पर ऑनलाइन उपलब्ध होती हैं। ये सब सुविधाएं आपको बस एक क्लिक करने पर प्राप्त हो जाएंगी। बस कुछ ही मिनट में आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, निवेश की प्रगति देख सकते हैं और साथ ही ब्याज दर क्या चल रही है इन सबकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रहें सावधान
पारंपरिक बैंकों से ऑनलाइन बैंकिंग करना तो बहुत आसान है लेकिन इसके लिए इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां भी बरतने की आवश्यकता होती है। अगर आप किसी इंटरनेट कैफे या पब्लिक कम्प्यूटर पर जाकर ऑनलाइन बैंकिंग कर रहे हैं तो उपयोग करने के बाद सारे बैंकिंग सेशन एक-एक करके बंद भी करते जाएं। किसी को भी अपना पासवर्ड न दें। सुनिश्चित करें की आपका पासवर्ड पूरी तरह से सुरक्षित है जिसे कोई आसानी से हैक नहीं कर सकता।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
