यहां पर आपको पेटीएम पेमेंट बैंक के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि ये बैंक किस तरह से काम करेगा।
आम बैंक की तरह पेटीएम से भी सेविंग अकाउंट, डेबिट कार्ड और मनी ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। सेविंग अकाउंट पर Paytm ब्याज भी देगा। परन्तु पहले 10 लाख ग्राहक जो पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलेंगे उन्हें 25000 रुपए की जमा राशि पर तुरंत 250 रुपए कैशबैक के तौर पर दिया जाएगा। यह एक जीरो मिनिमम बैलेंस अकाउंट होगा जिसमें IMPS, NEFT और RTGS के द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर जीरो शुल्क होगा। सेविंग अकाउंट में पैसा जमा कराने पर कंपनी 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के तौर पर इंटरेस्ट भी ऑफर कर रही है।
आज से शुरू हो रही है सर्विस
आज यानी कि 23 मई 2017 से पेटीएम पेमेंट बैंक अपना कार्य करना प्रारंभ कर रहा है। लेकिन उसके पहले यह जानना जरुरी है कि आखिर पेटीएम बैंक है क्या? वैसे तो पेटीएम मोबाइल वॉलेट एप के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन शायद पेटीएम पेमेंट बैंक के बारे में अभी कुछ लोग ही जानते होंगे क्योंकि यह सेवा आज से ही शुरू हो रही है। यहां पर आपको पेटीएम पेमेंट बैंक के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि ये बैंक किस तरह से काम करेगा।
क्या है पेटीएम बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पेटीएम मोबाइल वॉलेट एप के द्वारा पेमेंट बैंक की स्थापना की जा रही है। जिसके अंतर्गत पेटीएम डिजिटल वॉलेट Paytm पेमेंट बैंक में बदल जाएगा। लगभग पेटीएम के सारे कार्य जैसे ब्याज दर, पैसे ट्रांसफर करना और डेबिट कार्ड सबकुछ इस पेमेंट बैंक के अंतर्गत होगा। यह भी पढ़ें:कैसे खरीदें पेटीएम से सोना? जाने यहां पर
पेटीएम वॉलेट से पैसे हो जाएंगे ट्रांसफर
आपके पेटीएम वॉलेट में जितना भी पैसा होगा वो पेटीएम पेमेंट बैंक में खुद व खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा। जो कस्टमर पेमेंट वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं वो इस सेवा से खुद ही जुड़ जाएंगे। लेकिन अगर कोई ग्राहक इस सुविधा को नहीं लेना चाहता है तो वह इस ऑप्शन को बंद भी कर सकता है। इसलिए अगर आप अपना पेटीएम पेमेंट बैंक अपडेट करना चाहते हैं तो केवायसी फॉर्म को कम्प्लीट करें और डिजिटल पेमेंट बैंक में साइन इन करें।
सेविंग अकाउंट से बचाएं पैसे
ज्यादा ब्याज पाने के लिए और पैसे बचाने के लिए आपको पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ एक बचत खाता खुलवाना पड़ेगा। पेटीएम ने अपने वेबसाइट में खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो जल्द ही सेविंग अकाउंट भी खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
नहीं निकाल सकते पैसे
आप अपने वॉलेट से पैसे नहीं निकाल सकते। पैसे निकालने के सुविधा आरबीआई के द्वारा अभी तक नहीं दी गई है। इसके लिए जरुरी है कि आप सेविंग और करेंट अकाउंट खोलें पेटीएम में साइन इन करके। जिसकी सुविधा पेमेंट बैंक से जल्द ही मिलने वाली है। यह भी पढ़ें: पेटीएम बना पेमेंट बैंक, 23 मई से शुरू होगी सर्विस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications