कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आप घर के लिए होम लोन या कार-बाइक के लिए लोन ले लेते हैं पर किसी कारण वस से कुछ समय के बाद ईएमआई देने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले आपके पास बैंक की नोटिस आती है।
कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आप घर के लिए होम लोन या कार-बाइक के लिए लोन ले लेते हैं पर किसी कारण वस से कुछ समय के बाद ईएमआई देने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले आपके पास बैंक की नोटिस आती है जिसे देखकर आपको डर और घबराहट लगने लगती है। लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बैंक के साथ डील कर सकते हैं और कैसे उनसे और मोहलत मांग सकते हैं?
सारे पेपर तैयार करें और बैंक से बात करें
अपनी सभी पुरानी ईएमआई पेमेंट के रिसीव और सेंड पेपर एक साथ रखें। बैंक का नोटिस, लोन की जानकारी, समय, ब्याज और ईएमआई की भी जानकारी दें। जिस वजह से आप ईएमआई नहीं जमा कर पा रहे हैं वही वजह बताएं न कि कोई दूसरा बहाना बनाएं। आप उन्हें इस बात को मामने के लिए बाध्य करें के आप सचमुच EMI देना चाहते हैं। उनसे दूसरे विकल्प के बारे में भी पूछिए। इसके बाद बैंक से आपको एक ईमेल भी मिलेगा जिसमें आपसे पूरी जानकारी मांगी जाएगी। ये सारी जानकारी मिलने के बाद बैंक के अधिकारी आपसे बात करेंगे।
बैंक से कर सकते हैं डील
ईएमआई समय पर न देने पर बैंक आपकी कार और आपका घर भी जब्त कर सकते हैं। लेकिन ये प्रक्रिया होने में 1 से 2 महीने लग जाते हैं। इस एक दो महीने के बीच आप बैंक के साथ कुछ डील भी कर सकते हैं। अगर आप शुरू के सारे ईएमआई समय पर दिये होंगे तो बैंक आपकी समस्याओं पर गौर कर सकता है और उसके लिए समाधान भी बता सकते हैं।
रिफाइनेंस करवायें लोन
अगर ब्याज की वजह से ईएमआई बहुत ज्यादा है तो बैंक आपका लोन रिस्ट्रक्चर कर देगा। यानी कि अगर ईएमआई 15 हजार है तो बैंक इस रकम को कम करके लोन की समय सीमा बढ़ा देगा। जिससे ईएमआई चुकाने की राशि हर महीने में चेंज हो जाएगी यानी कि कम हो जाएगी।
लेट पेमेंट का समय मांगे
हो सकता है कि किसी कारण से आप एक दो महीने तक पेमेंट करने की हालत में ही न हो तो ऐसे में बैंक से लेट पेमेंट करने की मोहलत मांग सकते हैं। बैंक आपको कुछ समय दे सकता है लेकिन आपको लेट पेमेंट की पेनाल्टी भी देनी होगी। साथ ही अगर चेक बाउंस होता है तो इसका भी पेमेंट करना होगा।
अगर लोन चुका ही न पाएं
अगर आप लोन नहीं चुका पाते हैं तो दिए गए नोटिस पीरियड के बाद बैंक आपकी प्रॉपर्टी जब्त कर लेगा। प्रॉपर्टी की नीलामी में 15-30 दिन लग सकते हैं इस बीच में अगर आप कहीं से कुछ करने में सामर्थ्य होते हैं तो प्रॉपर्टी फिर से आपकी हो सकती है। इसलिए हमेशा अपने पास एक्सट्रा फंड रखें ताकि 6 महीने से 1 साल तक का खर्च उठा सकें।
घबराएं नहीं
अगर आपके साथ ऐसा कभी होता है तो आप बुरी तरह से घबरा जाते हैं लेकिन ऐसे समय में घबराने की जरुरत नहीं होती है बल्कि सयंम और दिमाग के साथ काम लेना चाहिए और बताए गए तरीकों पर अमल करना चाहिए।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications