सभी उभरते हुए व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है वह ये कि अब आप भारत में केवल छह दिनों में ही अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। जी हाँ, भारत में केवल छह दिनों में ऐसा हो सकता है।
सभी उभरते हुए व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है वह ये कि अब आप भारत में केवल छह दिनों में ही अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। जी हाँ, भारत में केवल छह दिनों में, आपको यह अवश्विश्नीय लग रहा होगा पर ऐसा हो रहा है।
अभी तक व्यापार शुरु करने की सारी प्रक्रिया को पूरा होने में कुल 26 दिन का समय लगता था। यदि आप मुंबई में हैं तो इसमें 14 दिन और अधिक लगते हैं क्योंकि आपको बिजनेस टैक्स के लिए पंजीकरण करना पड़ता है और निरीक्षण करवाना पड़ता है एवं दुकान और प्रतिष्ठान पंजीकरण प्रमाणपत्र हासिल करना पड़ता है।
छोटा और अच्छा
सुधारित प्रणाली में प्रक्रियाओं की संख्या 12 से 6, लगभग आधी हो जायेगी। जो कि सभी व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। वर्ल्ड बैंक ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट के अनुसार 190 देशों की सूची में भारत का स्थान 130 वां हैं और व्यापार शुरू करने के संदर्भ में 155 वां है। न्यूजीलैंड और सिंगापुर इस सूची में सबसे ऊपर हैं।
व्यापार में आसानी
पहले कंपनी को निगमित करना पड़ता था फिर यह पैन नंबर और फिर टीएएन नंबर के लिए सीबीडीटी के पास जाती थी। इस प्रक्रिया में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लगता था। अब यह पूरी प्रक्रिया एक साथ होती है।
एमसीए
मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) ने इस साल 1 जनवरी से एसपीआईसी ई या फॉर्म आईएनसी 32 प्रारंभ किया है जिसमें केवल एक आवेदन से ही कंपनी का नाम आरक्षित किया जा सकता है, कंपनी को निगमित किया जा सकता है और डीआईएन के आवंटन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
तो आप इसे ऐसे कर सकते हैं
डीआईपीपी के अनुसार बिजनेस शुरू करने के लिए प्रस्तावित 6 प्रक्रियाएं इस प्रकार हैं:
1. एसपीआईसी ई फॉर्म की सहायता से कंपनी को निगमित करें।
2. एक एकीकृत फॉर्म से पैन और टीएएन प्राप्त करें।
3. ईपीएफओ और ईएसआईसी के साथ रजिस्टर करें।
4. बैंक में एक खाता खुलवाएं।
5. वैट और व्यावसायिक कर में पंजीकरण करवाएं, ऑनलाइन और स्वयं जाकर (रियल टाइम)
6. दुकानें और प्रतिष्ठान अधिनियम के साथ रजिस्टर करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications