थोड़ा सा प्रयास करके आप बहुत सारा पैसा खाने की चीजों में बचा सकते हैं। यहां पर आपको ग्रॉसरी शॉपिंग के जो तरीके बताए जा रहे हैं उससे आप अपनी अगली शॉपिंग में 50 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं।
भारतीय मध्यम वर्गीय परिवार हर महीने ग्रासरी की शॉप में बहुत ज्यादा खर्च करता है। आवास, परिवहन और बीमा से अलग यह चौथा सबसे बड़ा बजट प्राथमिकता है। थोड़ा सा प्रयास करके आप बहुत सारा पैसा खाने की चीजों में बचा सकते हैं। यहां पर आपको ग्रॉसरी शॉपिंग के जो तरीके बताए जा रहे हैं उससे आप अपनी अगली शॉपिंग में 50 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं।
बीच-बीच में बदलें दुकान
ज्यादातर ऐसा होता है कि आप हमेशा एक ही जगह से ग्रॉसरी की सभी चीजें खरीदते हैं। लेकिन आप कभी-कभी दूसरी शॉप से भी खरीददारी कर लें इसमें आप 30 प्रतिशत बचत कर सकते हैं। साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि इस शॉप के मुकाबले उस शॉप में क्या रेट चल रहा है।
कीमत की करें तुलना
जब भी आप किसी नई शॉप में खाने-पीने की चीजें खरीदने जाएं तो वहां पर जाकर अपनी पुरानी ग्रॉसरी स्टोर से तुलना जरुर करें। साथ ही जहां पर सबसे सही दाम में मिल रहा हो वहीं से खरीददारी करें। अगर आप को कई सारी चीजें खरीदनी है तो आप कई सारी शॉप से खरीदें इससे आपकी काफी बचत होगी।
यूनिट प्राइस को कंपेयर करें
स्टोर में जाकर यूनिट प्राइस पता करें। सबसे अच्छे डील के लिए वास्तविक ईकाई कीमत पता करना बहुत जरुरी होता है। इससे यह पता चलता है कि पर यूनिट आप किसी भी चीज के लिए कितना भुगतान कर रहे हैं। किसी भी प्रोडक्ट के बाहरी कवर से संतुष्ठ न हो जाएं क्योंकि जरुरी नहीं कि अगर बॉक्स बड़ा है तो उसके अंदर सामान भी ज्यादा होगा।
कैशबैक वाला क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करें
ऐसे कई क्रेडिट कार्ड होते हैं जो कि ग्रॉसरी में कैशबैक की सुविधा प्रदान करते हैं। तो जब भी ऑफ ग्रॉसरी का सामान खरीदने जाने वाले हों उसके पहले क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड और डिस्काउंट को चेक करके जाएं।
एप का इस्तेमाल करें
टेक्नालॉजी के इस युग में आप ग्रॉसरी के लिए भी अलग-अलग प्रकार के एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां पर आपको ये सब सामान अच्छे दाम में मिलें। ऐसे कई एप होते हैं जहां पर कई सारे कूपन और डिस्काउंट दिए जाते हैं। इसलिए आप इनका उपयोग करें।
तैयार भोजन न खरीदें
इसका मतलब यह है कि कुछ चीजें जैसी कि मटर छीले हुए और छीली हुई लहसुन न खरींदे क्योंकि ये तैयार चीजें ज्यादा कीमत में लेकिन कम मात्रा में मिलती हैं। इसलिए बनी बनाई खाने की चीजें कम ही खरीदें। उस पैसे से आप और भी कई जरुरी चीजें खरीद सकते हैं।
सेल पर रखें ध्यान
कई सारे ग्रॉसरी स्टोर में महीने के अंत या महीने के शुरूआत में ग्रॉसरी के सामान में सेल लगी होती है तो आप इन सेल की जानकारी रखें और उसी समय खरीददारी करने का प्रयास करें।
लिस्ट बनाकर जाएं
यह हमेशा जरुरी होता है कि जब भी आप बाहर शॉपिंग करने जाएं तो लिस्ट बनाकर जाएं। अगर आपके पास लिस्ट होगी तो आप एक्सट्रा चीजें खरीदनें में सावधानी बरतेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications