इमरजेंसी के लिए और सुरक्षित भविष्य के लिए थोड़ा बहुत बचत होना जरुरी है और यह तभी संभव है जब आप किसी अच्छी और सही जगह पर निवेश करें।
अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं और आप चाहती हैं कि कहीं अच्छी जगह इन्वेस्ट किया जाए तो आप यह बिल्कुल सही सोच रही हैं। इमरजेंसी के लिए और सुरक्षित भविष्य के लिए थोड़ा बहुत बचत होना जरुरी है और यह तभी संभव है जब आप किसी अच्छी और सही जगह पर निवेश करें। यह जरुरी नहीं कि हमेशा आपके फादर या हसबैण्ड ही निवेश करें, आप भी बहुत अच्छे से ये काम कर सकती हैं अगर आप एक नौकरी पेशा महिला हैं।
यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप बचत करने के लिए अलग-अलग जगह पर निवेश कर सकती हैं:
सोना
महिलाओं के लिए गोल्ड से अच्छा कोई और इन्वेस्टमेंट नहीं हो सकता है। बेहतर होगा यदि आप बीच-बीच में सोने की ज्वेलरी खरीदें या फिर सोने के सिक्के या ब्लॉक खरीद कर अपने लॉकर में सेफ कर लें। यही नहीं आप ई गोल्ड में भी इंवेस्ट कर सकती हैं, जिसमें आपको उतना ही लाभ होगा, जितना वास्तविक सोना खरीदने पर होता है।
बीमा
आप नौकरी करें या नहीं, बीमा जरुर करायें। बढ़ती महंगाई में तरह-तरह के खर्चों के बीच अगर आप बीमार पड़ीं तो क्या होगा। आपका खर्च कौन उठायेगा। ऐसी मुसीबतों से बचने के लिए आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकती हैं। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस जिसमें मनी बैक पॉलिसी हो उसे ले सकती हैं, जो भविष्य में आपको ढेर सारे लाभ देंगी।
शेयर बाजार
अगर आपको शेयर के बारे में ज्ञान है, तो आप शेयर बाजार में निवेश करके अपने धन को बढ़ा सकती हैं और ढेर सारे लाभ कमा सकती हैं। लेकिन हां इसमें एक्सपर्ट की राय लेना जरुरी है क्योंकि जरा सी चूक आपका घाटा करा सकती है।
फिक्स डिपॉजिट
आजकल कई सारे ऐसे बैंक हैं जिनमें एफडी करवाने पर 6 से 8.5 प्रतिशत तक के ब्याज पर रिटर्न मिल रहा है। ऐसे में आप क्यों चूकें। एफडी कराने के लिए बड़े अमाउंट का इंतजार मत करिये। अगर 2-3 हजार रुपए भी हों तो उन्हें तुरंत निवेश करें। इससे आपको इनकम टैक्स में छूट मिलेगी।
पीपीएफ
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ खोलकर आप सालाना 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज प्राप्त कर सकती हैं। यह निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है। पीपीएफ में निवेश करने के लिए आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संपर्क कर सकते हैं । इसमें में भी टैक्स में छूट मिल सकती है।
म्यूचुअल फंड
यदि आप म्यूचुअल फंड की जानकारी रखती हैं, तो इसमें निवेश जरुर करें। इसमें भी आपको बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं लेकिन निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की राय लेना न भूलें।
ये लेख आपको कैसा लगा इसके बारे में हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही बिजनेस, पर्सनल फिनांस और शेयर बाजार की खबरों से हर पल अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें ट्विटर पर और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
