सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आखिरकार आपको कौन सी सर्विस अपने बैंक से चाहिए
क्या आप एक नया बैंक अकांउट ओपन करने का विचार कर रहे हैं ? सर्वश्रेष्ठ बैंक और सबसे अच्छे बैंक अकांउट का चयन करना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है यह आपकी फायनेंशियल कंडीशन को और भी अच्छा कर सकते हैं आपके पैसे बचाकर। सबसे जरुरी बात यह है कि जिस किसी बैंक में आप अपने पैसे डाल रहे हैं क्या वह बैंक आपकी जरूरत के हिसाब से है? क्या वहां पर वो सारी सर्विसेज मिल रहीं हैं जो कि आपको चाहिए।
यहां पर आपको ऐसी ही कुछ जरुरी टिप्स के बारे में बताएंगे जो कि आपको एक उचित बैंक का चुनाव करने में सहायक होगी-
सर्विसेज
सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आखिरकार आपको कौन सी सर्विस अपने बैंक से चाहिए, शायद आप कुछ इस प्रकार की प्रक्रियाओं के बारे में जानना चाहेंगे- ई-बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डायरेक्ट डिपोजिट । इनके बारे में जानने के बाद ही आपको बैंक का चुनाव करना चाहिए।
स्थान
क्या आप कोई ऐसा बैंक चाहते हैं जो कि आपके घर के आस-पास हो? पता करें की आपका पसंदीदा बैंक आपके घर से कितना दूर और कितना पास है। क्या इसकी ब्रांच आपके ऑफिस और घर के आस-पास है? यह आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है कि आप एक बड़े प्रसिद्ध बैंक में अपना अकाउंट ओपन करन चाहते हैं या फिर एक छोटे बैंक में। राष्ट्रीय बैंकों की पूरे देश में कई शाखायें होती हैं इसलिए आप बड़े बैंक में आसानी से अपना बैंक अकाउंट चालू करवा सकते हैं।
फीस
कुछ बैंक ऐसे होते हैं जो कि ई-बैंकिंग और कार्ड पेमेंट पर फीस लेते हैं लेकिन कुछ बैंक ऐसा नहीं करते हैं। बैंक सलेक्ट करने से पहले फीस की सभी गतिविधियों को जान और समझ लेना चाहिए। कुछ बैंक फ्री सर्विस की सुविधायें भी देते हैं फेस्टिवल सीजन में। तो वहीं कुछ बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की भी डिमांड करते हैं तो कुछ नहीं। तो इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए ही बैंक का चुनाव करना चाहिए।
नेटवर्क
बैंक का चुनाव करने से पहले यह भी जान लेना चाहिए कि जिस बैंक में आप अपना अकांउट ओपन करने वाले हैं क्या उसका नेटवर्क सिर्फ किसी एक स्टेट और इंडिया भर में तो सीमित नहीं है। यानि कि ऐसे बैंक का चुनाव करें जो वर्ल्डवाइड काम करे उस बैंक का एटीएम और डेबिट कार्ड हर जगह उपयोगी हो और उसका चार्ज भी आपको पता होना चाहिए।
रेट्स
ऐसे बैंक को अपना साथी बनाइये जो इन्वेस्टमेंट करने में मदद करे और कम से कम मात्रा में ब्याज ले। तो वहीं ज्यादामात्रा में आपको ब्याज दे ताकि आपका और बैंक का बैलेंस सीट प्रापर मेंटेन रहे।
वैधता
अंत में आपको यही बताना चाहेंगे कि उन्हीं बैंक का चुनाव करें जो कि वैध हो और जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग जानते हैं यह एक सुरक्षित सुझाव होगा। फेमस बैंकों का मिलना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन ये बैंक भी फ्रॉड हो सकते हैं लेकिन इंश्योरेंस के माध्यम से आपका पैसा सुरक्षित रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
