फिर गिरे सोने के दाम, क्या अब कर सकते हैं सोने में निवेश?

अब सोने के दाम फिर से नीचे आ गए हैं। दिल्ली और मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के दाम में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में तेजी देखी जा रही थी वहीं अब सोने के दाम फिर से नीचे आ गए हैं। दिल्ली और मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अब लोग ये भी पूछ रहे हैं कि सोने के दाम गिरने के बाद क्या उन्हें सोने में निवेश करना चाहिए, आपको बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 30,709 रुपए दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 28,220 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 30,785 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 27,830 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आगे देखें अपने शहर में सोने के दाम

देखें अपने शहर में सोने के दाम

देखें अपने शहर में सोने के दाम

अपने शहर में सोने के दाम देखने के लिए आप आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें कैसे करें गोल्ड में निवेश कैसे करें और गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश और भारत के प्रमुख गोल्ड ईटीएफ कौन से हैं।

 

सोने में निवेश का सही वक्त कब है?

सोने में निवेश का सही वक्त कब है?

यदि आप भारत में सोने में निवेश करना चाहते हैं तो बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं। पहले यह देखें कि सोने में निवेश करने से पहले क्या करना चाहिए, सोने में निवेश क्यों करना चाहिए, कर देयता (टैक्स) , विभिन्न निवेश विकल्प और सोने के बारे में आप जो कुछ जानना चाहते हैं, उन सभी बातों की जानकारी होनी चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि सोने में निवेश कैसे करें और जो लोग पहली बार सोने में या फिर गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना चाहते हैं उन्हें क्या करना चाहिए।

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी

सोने में निवेश के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है? यदि आप 2 लाख रूपये से अधिक मूल्य का भौतिक सोना (सोने की कोई वस्तु जैसे गोल्ड बार, गोल्ड कॉइन, आभूषण आदि) खरीद रहे हैं तो पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। तो ध्यान रहे कि आपके पास पैन कार्ड हो।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश की प्रक्रिया

गोल्ड ईटीएफ में निवेश की प्रक्रिया

यदि आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं तो आपको ब्रोकरेज फर्म के साथ एक अकाउंट खोलना पड़ता है तथा साथ ही साथ एक डीमैट अकाउंट भी खोलना पड़ता है। इस लेख में आगे हम आपको बताएँगे कि आपको ईटीएफ क्यों खरीदना चाहिए और गोल्ड कॉइन, गोल्ड बार और सोने के आभूषण क्यों नहीं खरीदने चाहिए।

फिज़िकल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बांड्स कैसे खरीदें?

फिज़िकल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बांड्स कैसे खरीदें?

फिज़िकल गोल्ड खरीदना बहुत आसान है। आपको सिर्फ इतना करना है कि जौहरी की दुकान में जाएँ और पैन कार्ड दिखाकर आभूषण खरीद लें। अब यहाँ पर एक चेतावनी है - यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड के आभूषण न खरीदें बल्कि गोल्ड कॉइन खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि आभूषणों में बनाने की लागत जुडी हुई होती है जो गोल्ड को पुन: बेचने पर वापस नहीं मिलती। सबसे अच्छा विकल्प है कि आप गोल्ड ईटीएफ खरीदें क्योंकि इसकी चोरी की चिंता नहीं रहती, इन्हें रखना आसान होता है और इन्हें आसानी से बेचा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह गोल्ड की कीमतों का पीछा करता है।

फिजिकल गोल्ड बेचते वक्त बरतें सावधानी

फिजिकल गोल्ड बेचते वक्त बरतें सावधानी

फिज़िकल गोल्ड को बेचते समय जौहरी अपना मार्जिन काटता है। गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए आपको एक ब्रोकिंग और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होगा और अपने ब्रोकर से बात करनी होगी। कई गोल्ड ईटीएफ हैं, जैसे गोल्डमैन सचस गोल्ड ईटीएफ, जो सबसे बड़ा है, कोटक गोल्ड ईटीएफ, एसबीआई गोल्ड ईटीएफ आदि। सॉवेरियन गोल्ड बांड्स भी सूची में हैं और आप उन्हें वैसे ही खरीद सकते हैं जैसे आप अन्य शेयर्स खरीदते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+