यहां पर आप बच्चों से जुड़ी कुछ योजनाओं के बारे में जानेंगे जहां पर आप उनके लिए निवेश कर सकते हैं।
कई माता पिता इन दिनों अपने बच्चों के लिए बीमा कंपनियों और फंड हाउस द्वारा दी जाने वाली यूनिट लिंक्ड बीमा योजनाओं और बचत योजनाओं में रूचि रखते हैं। ये योजनाएं एक तरह की सुरक्षा देने में और बच्चों की उच्च शिक्षा में कुछ मददगार जरूर होती हैं पर इनसे मिलने वाला मुनाफा कम ही होता है। असलियत में यदि आप इन योजनाओं के अनुसार अपने बच्चे पर होने वाले खर्चों को कम करते हैं तो इन में मुनाफा भी कम होता जाता है। यदि आप अपने बच्चे की शिक्षा का बीमा करवाना चाहते हैं,तो आपके आकस्मिक निधन के मामले में सभी खर्च एक वनीला अवधि बीमा योजना के तहत आ जाते हैं जिसमे हर तरह के खर्च का ख्याल रखा जाएगा। बीमा योजना लेने के लिए आप निम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक चुन सकते हैं ताकि आपके बच्चे की शिक्षा के लिए एक ठोस रकम इक्कठी हो सके। ये हैं कुछ बेहद लाभकारी बाल निवेश बचत योजनाएं।
पीपीएफ
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, कई कारणों से यह निवेश करने के लिए सबसे अच्छी योजना है। यह एक 15 साल की योजना है, जहां आप अपने बच्चे की शिक्षा के लिए एक बड़े कोष का निर्माण कर सकते है। अब तक की 8.1 प्रतिशत की मौजूदा ब्याज दर, बैंकों द्वारा दी जाने वाली 7 प्रतिशत की ब्याज दर से कहीं ज्यादा हैं। निवेशकों द्वारा अर्जित ब्याज पूरी तरह से कर मुक्त है। इस के अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आपको कर में 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है। कुल मिलाकर यह एक बहुत ही आकर्षक निवेश योजना है। यह शायद अपने बच्चे के लिए कोष निर्माण करने का सर्वोत्तम तरीका है।
सुकन्या समृद्धि खाता
गोल्ड सेविंग
आप अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए सोने में निवेश कर सकते हैं। लेकिन ऐसा भौतिक सोने के माध्यम से न करें। सबसे अच्छा विकल्प गोल्ड ईटीएफ होगा क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई लॉकर या अन्य भंडारण शुल्क नहीं है। इसके अलावा, आप इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी निवेश कर सकते हैं जहां चोरी की कोई चिंता नहीं है। आप प्रत्येक महीने छोटी मात्रा में निवेश कर सकते हैं और इस प्रकार धीरे धीरे एक बड़ा कोष जमा कर सकते हैं । सोना लंबी अवधि में अन्य परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में ज्यादा बेहतर मुनाफा देता है। तो, आम तौर पर 10-15 साल की अवधि में सोने से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस निवेश का एक नुकसान यह है की बेचते समय आपको पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना होगा जो कि अनिवार्य है।
इक्विटी म्यूचुअल फंड
इक्विटी म्यूचुअल फंड एक और विकल्प है जहां आप अच्छा पैसा बना सकते हैं। ये म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में मिलने वाले मुनाफे के मामले में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुके हैं। उदाहरण के लिए, कई इक्विटी म्युचुअल फंड बैंक में जमा राशि से प्राप्त होने वाले मुनाफे से कहीं अधिक लाभ देते हैं। तो, अगर आप एक लंबी अवधि के निवेशक हैं, इनसे आपको अलग तरह का लाभ मिलेगा ।अपने बच्चों की शिक्षा या अन्य ऐसी योजनाओं बचत करना चाहते हैं तो यह सबसे कारगर उपाय है।
डेब्ट म्यूचुअल फंड
कुछ ऋण म्यूचुअल फंड बैंक में जमा राशि की तुलना में बेहतर मुनाफा देते हैं । ये म्यूचुअल फण्ड कर लाभ भी देते हैं जो उन्हें बैंक में जमा राशि की तुलना में बेहतर विकल्प बनाता है , हालांकि यदि आप बच्चे के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी भी विकल्प का सुरक्षित होना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । यह विकल्प तभी चुने जब आप एक लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं क्योंकि इनमे अच्छा मुनाफा एक बड़ी अवधि के बाद ही मिलता है । इन योजनाओं में निवेश करने से पहले आपको पेशेवर से सलाह कर लेनी चाहिए क्योंकि ये निवेश थोड़ा जोख़िम भरा भी हो सकता है।
बैंक के जमा राशि
यह शायद आपकी निवेश योजना का अंतिम दांव होना चाहिए क्योंकि यह विकल्प सबसे कम ब्याज दर देता है । उदाहरण के लिए, यदि आप अभी इसमें निवेश करते हैं तो अगले 10 सालों तक आपको केवल 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा । इसके अलावा, एक बार आप यदि आप इसमें निवेश कर देते हैं , और ब्याज दरों में वृद्धि हो जाती है , तो आप बीच की अवधि में ही इस राशि को निकालकर दूसरी जगह जमा करेंगे जहाँ ब्याज दर ज्यादा है। इसमें आपका नुकसान हो सकता है, क्योंकि बैंकों से पूर्व परिपक्व राशि निकालने पर कुछ भुगतान करना होता है । गौरतलब है कि वहां अपनी जमा राशि पर करआपको कर भुगतान करना होगा और यदि आप पहले से ही कर अदा कर रहे हैं तो यह आपका कर दायित्व कम कर सकता है।
यहां करें निवेश
अगर साफ तौर पर देखा जाए तो बच्चों के लिए सबसे बेस्ट सेविंग प्लान सुकन्या समृद्धि और पीपीएफ हैं। ये न केवल अच्छा ब्याज देते हैं बल्कि इनसे मिलने वाला मुनाफा भी कर मुक्त होता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
