पेटीएम अब अक्षय तृतीया के मौके पर धांसू ऑफर लेकर आया है। अब आप पेटीएम के जरिए सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं।
पेटीएम अब अक्षय तृतीया के मौके पर धांसू ऑफर लेकर आया है। अब आप पेटीएम के जरिए सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम अपने यूजर्स को पेटीएम वॉलेट के जरिए सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीदने का ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
क्या है स्कीम
पेटीएम ने एक नई स्कीम शुरू की है जिसका नाम डिजिटल गोल्ड स्कीम है। इसके जरिए आप अपने पेटीएम वॉलेट से 24 कैरेट यानि कि 99.99 फीसदी शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। इस स्कीम की खास बात ये है कि आप इस स्कीम में 1 रुपए का भी सोना खरीद सकते हैं और उसे अपने पेटीएम वॉलेट में स्टोर करके रख सकते हैं जैसे आप अपने पैसे रखते हैं, ये स्कीम एक दम गोल्ड ईटीएफ खरीदने की तरह है।
पेटीएम ने देसी-विदेशी कंपनियों से मिलाया हाथ
इस स्कीम को सफल बनाने के लिए पेटीएम ने MMTC (Metals and Minerals Trading Corporation of India) और PAMP (Produits Artistiques Metaux Precieux) के साथ पार्टनरशिप की है। MMTC भारत की कंपनी है जबकि PAMP स्विट्जरलैंड की कंपनी है।
सोने की होम डिलेवरी भी मिलेगी
इस स्कीम की एक और खास बात है वो ये कि इसमें आपको सोना खरीदने पर होम डिलेवरी भी मिलेगी। आप चाहें तो सोना अपने पेटीएम वॉलेट में स्टोर करके रखें या फिर सिक्के के रूप में खरीदें या फिर आप उसे वॉलेट के जरिए ही बेंच दें। पेटीएम से खरीदे गए सोने के सिक्के आपको होम डिलेवरी के जरिए घर तक पहुंचा दिए जाएंगे। यहां ये ध्यान देने वाली बात होगी कि सोने में सोने के सिक्के के दाम में फर्क होगा क्योंकि सोने के सिक्के में मेकिंग चार्ज आदि जुड़ा होगा जिससे उसका दाम बढ़ जाएगा।
कैसे खरीदें पेटीएम से सोना
पेटीएम से सोना खरीदना उतना ही आसान है जितना कि मोबाइल रीचार्ज करना या फिर मूवी के टिकट्स बुक करना। सबसे पहले आपको अपने पेटीएम में लॉगिन करना होगा, इसके बाद आपको पेटीएम में 'गोल्ड पॉवर्ड बाय MMTC-PAMP' पर जाना होगा। अगर आपको अपने पेटीएम में ये विकल्प नहीं दिख रहा है तो आप अपने पेटीएम को अपडेट कर लीजिए उसके बाद आपको ये विकल्प दिखने लगेगा।
सोना खरीदें
गोल्ड विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको दो विकल्प दिखेंगे, पहला बाय गोल्ड और दूसरा सेल डिलेवरी, आपको पहले विकल्प पर क्लिक करके गोल्ड को ग्राम या रुपए में खरीद सकते हैं, इसके बाद आपको अपना नाम, अपने क्षेत्र का पिन कोड डालना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आप गोल्ड खरीद सकते हैं।
1 रुपए की शुरुआती राशि से खरीद सकते हैं सोना
इसके तहत आप अपने वॉलेट पर मिली लिमिट के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं। कम से कम आप 1 रुपए का भी सोना खरीद सकते हैं। आप इस सोने को प्लेटफॉर्म से रुपए या ग्राम के हिसाब से लाइव रेट देख कर खरीद सकते हैं। लाइव रेट का मतलब है 99.99 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से भारतीय रुपए में। इस कीमत में ड्यूटी शामिल होगी, जबकि टैक्स, मेकिंग चार्ज और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं होंगे।
50 हजार रुपए की खरीद पर देनी होगी KYC
सोना खरीदते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर आपकी कुल ट्रांजेक्शन 50,000 रुपए से अधिक होती है तो आपको केवायसी जानकारी मुहैया करानी होगी। वहीं अगर आपकी कोई अकेली ट्रांजेक्शन 2 लाख रुपए से अधिक होती है तो फिर व्यक्ति को पैन कार्ड देना होगा।
लाइव रेट देखिए और सोना खरीदिए या बेचिए
पेटीएम पर सोना खरीदना या बेचना बेहद आसान है। सोना खरीदने के लिए आपको लाइव रेट का ध्यान रखना होगा। जब आप सोना खरीदना चाहें तो स्क्रीन पर दिख रहे लाइव रेट के हिसाब से जितनी आपकी जरूरत है, उतना सोना खरीद सकते हैं।
सोना खरीदने के लिए 6 मिनट का वक्त
ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए आपको 6 मिनट का समय मिलेगा और अगर इस बीच आप सोना नहीं खरीद पाते हैं तो पेज रिफ्रेश हो जाएगा और लाइव रेट बदल जाएगा। इसके बाद आपको दोबारा से सोना खरीदने की प्रक्रिया करनी होगी। जब आप इसे बेचने चाहें तो आपको पेटीएम पर ही इसे बेचने के लिए ऑफर देना होगा।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications