नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है और हम सभी इस साल सही जगह निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप निवेश करने के इच्छुक हैं तो SBI म्यूचुअल फंड योजनाओं को ले सकते हैं।
नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है और हम सभी इस साल सही जगह निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप निवेश करने के इच्छुक हैं तो म्यूचुअल फंड योजनाओं को ले सकते हैं। इन दिनों निवेशकों को व्यवस्थित निवेश योजनाएं काफी रास आ रही हैं क्योंकि इसमें इन्हें अन्य जगह निवेश करने से अधिक फायदा होता है। लेकिन अगर आप एसआईबी से कुछ योजनाओं का फायदा उठाना करना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल में बताई जाने वाली योजनाओं पर गौर करना होगा, जोकि निम्न हैं:
एसबीआई ब्लू चिप फंड
एसबीआई के पास कई सारी एसआईपी योजनाएं हैं, लेकिन सबसे अच्छी एसबीआई ब्लू चिप फंड योजना है, जो सबसे बड़ी भी है। पिछले कई सालों में फंड प्रत्येक बार, सतत् रिटर्न देने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के लिए, पिछले तीन सालों में एसबीआई ब्लू चिप फंड ने 19.33 फीसदी रिटर्न पैदा किया है, जबकि पिछले एक साल में रिटर्न 1 फीसदी रहा है। पिछले 5 साल का रिटर्न 19.76 फीसदी हुआ जो कि शानदार रहा। यह दिखाता है कि जितना अधिक समय तक आपके पास ये योजना रहती है, जितनी अधिक राशि आप इसमें निवेश करते हैं उतना ही आपको फायदा होता है।
एसबीआई ब्लू चिप फंड की रेटिंग और रैंकिंग
क्रिसिल ने इस योजना को नम्बर वन का दर्जा दिया है जबकि वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन ने इस फंड योजना को 5 स्टार दिए हैं। आपको बता दें कि कि ये दोनों ही रेटिंग कम्पनी, दर्जा देने के क्षेत्र में अव्वल मानी जाती हैं। यदि आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप विकास योजना के तहत 30.18 रूपए के एनएवी में ऐसा कर सकते हैं, हालांकि आप लाभांश योजना के तहत, 17.17 रूपये से भी निवेश कर सकते हैं। इस बात को याद रखना महत्वपूर्ण है कि म्यूचुअल फंड से प्राप्त लाभांश, पूरी तरह से निवेशकों के लिए कर मुक्त हैं।
सॉलिड पोर्टफोलियो
एसबीआई ब्लू चिप फंड, वास्तव में ब्लू चिप पोर्टफोलियो है, यही वजह है कि वह एसआईपी प्रयोजनों के लिए निवेश करने हेतू सबसे अच्छे एसबीआई म्युचुअल फंडों में से एक है। पोर्टफोलियो में सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचपीसीएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक शामिल हैं। ये सभी जानी-पहचानी कम्पनियां, सॉलिड फंडामेंटल के साथ हैं। यह एसबीआई ब्लू चिप को सबसे अलग बनाता है। आप 5,000 रुपये की राशि से शुरूआत कर सकते हैं और फिर 500 रुपये की छोटी राशि में भी निवेश कर सकते हैं।
एसबीआई मैग्नम इक्विटी फंड
एसबीआई मैग्नम इक्विटी फंड, एक अन्य फंड है जहां आप 500 रूपए तक की छोटी राशि का निवेश कर सकते हैं। एसबीआई ब्लू चिप की तरह इस फंड का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। इसका एक वर्ष का रिटर्न 6.75 फीसदी के करीब है, हालांकि जबकि 5 साल का रिटर्न 15.30 फीसदी के बराबर है। यहां तक कि तीन साल का रिटर्न 15 फीसदी के करीब है।
फंड में निवेश करने के कारण
इस फंड में निवेश करने के लिए बहुत सारे कारण हैं। सबसे पहला कारण है कि यह काफी अच्छा है और अन्य के मुकाबले बेहतर है। दूसरा, इस फंड योजना का पोर्टफोलियो भी सही है और ये एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे स्टॉक होल्डर्स के साथ कनेक्टेड है। इसिलए, आप चाहें तो बिना चिंता और देरी किए इसमें निवेश कर सकते हैं। फंड की योजना के तहत निधि में 77.4 9 रुपये का एनएवी है, जबकि लाभांश योजना में 28.81 रुपये का एनएवी है। इसलिए, यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो आप थोड़ी राशि को भी निवेशित कर सकते हैं इससे आपको रिटायरमेंट के लिए कुछ कॉर्पस निर्मित करने में मदद मिलेगी। हम यह बताना चाहते हैं कि म्यूचुअल फंड एक जोखिम भरा निवेश है लेकिन आप इसमें कर सकते हैं।
अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)
इस लेख में खरीद-फरोख्त या किसी भी वित्तीय साधनों के व्यापार हेतू कोई आग्रह नहीं किया गया है। ग्रेनियम सूचना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, इसकी सहायक कंपनियों, सहयोगियों और लेखक, इस लेख में जानकारी के आधार पर होने वाले नुकसान और / या क्षति के लिए अभियोग को स्वीकार नहीं करते हैं। लेखक और उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य, उपरोक्त स्टॉक में शेयरधारक नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications