आधार आधारिक पेमेंट एप में आधार नंबर और उसके साथ दर्ज बॉयोमीट्रिक आंकड़े की मदद से भुगतान किया जाता है।
आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने मंगलवार को आधार के जरिये भुगतान की शुरुआत की। इसके तहत किसी मर्चेट को भुगतान के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है, बल्कि आधार नंबर और उसके साथ दर्ज बॉयोमीट्रिक आंकड़े की मदद से भुगतान किया जाता है।
बायोमीट्रीक मशीन से होगा पेमेंट
इसके लिए व्यापारियों को आधार के बॉयोमीट्रिक आंकड़े को रीड करने वाली मशीन (फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक डिवाइस) लगानी होगी। भुगतान करने वाले व्यक्ति का आधार नंबर और उंगलियों की छाप के आंकड़ों का मिलान कर भुगतान किया जा सकेगा।
पे टू आधार
इससे पहले केंद्र सरकार ने सभी बैंकों से कहा था कि वित्तीय लेन-देन के लिए फिंगरप्रिंट्स वाले आधार ऐप को इस महीने के अंत तक लॉन्च करें। इसके साथ ही सभी बैंकों से यह भी कहा गया है कि वे भीम ऐप में 'पे टू आधार' फीचर को 31 मार्च से पहले जोड़ लें।
कैशलेस को बढ़ावा
भीम ऐप में इस फीचर के जुड़ जाने से भुगतान केवल 12 अंकों के आधार नंबर डालने से हो जाएगी। इसके जरिए गरीब और ग्रामीण इलाकों में भी 'कैशलेस सिस्टम' को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इसके जरिए अनपढ़ लोग भी बिना कैश के पेमेंट कर पाएंगे। सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द आधार और मोबइल नंबर के जरिए पेमेंट सिस्टम को तैयार करें।
एटीएम की जगह लेगा आधार
सरकार और बैंकों के इस कदम से आधार को और भी धार मिल गई है। माना जा रहा है कि अब इस आधार पेमेंट ऐप के जरिए ही लोग डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। इस कार्ड के आने के बाद लोगों को एटीएम कॉर्ड और प्वांइट ऑफ सेल की जरूरत नहीं होगी।
किसी अन्य शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं
आधार पेमेंट एप को पिछले वर्ष दिसंबर 2016 में अमल में लाया गया था। इस आधार पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान करने पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए मास्टर कार्ड और वीजा को दिए जाने वाले शुल्क का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। इस आधार पेमेंट ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक स्मॉर्ट फोन की जरूरत होगी।
कारोबारियों को मर्चेंट एप डाउनलोड करना होगा
इसके साथ ही कारोबारियों और व्याापरियों को कैशलेस मर्चेंट ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बॉयोमेट्रिक रीडर कार्ड को बॉयोमेट्रिक रीडर से जोड़ना होगा। बाजार में इस बॉयोमेट्रिक रीडर 2,000 रुपए की कीमत तक मिल जाएगा।
आधार नंबर देकर बैंक का करना होगा चुनाव
ग्राहकों को इस सेवा का फायदा लेने के लिए आधार पेमेंट ऐप के लिए अपना आधार नंबर डालकर संबंधित बैंक का चुनाव करना होगा। इस आधार पेमेंट ऐप की खासियत है कि इसमें बायोमेट्रिक स्कैन पासवर्ड के रूप में काम करेगा। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक अभी देश भर में सिर्फ 40 करोड़ आधार नंबर बैंक के खातों से जुडें हुए हैं।
आधार कार्ड को बैंक से जोड़ने की प्रक्रिया शुरु
सरकार का लक्ष्य है कि, 31 मार्च, 2017 तक सभी आधार कार्ड को आपके बैंक खातों से जोड़ दिया जाए। आधार पेमेंट ऐप का निर्माण आईडीएफसी बैंक ने यूआईडीएआई और नेशनल पेमेंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर किया है। इस आधार पेमेंट ऐप के बारे में देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को इस बावत डेमो दिया जा चुका है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications