हमने कुछ ऐसे स्टॉक चुनें हैं जिनका मूल्य 100 रूपये से भी कम है और इन पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है।
बाज़ार अब ऐसे मूल्यों पर व्यापार कर रहे हैं जो काफी निष्पक्ष है। कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिनकी कीमत बहुत अधिक है। हिंदी गुडरिटर्न्स आपके लिए कुछ बेहतर स्टॉक्स का विकल्प लेकर आया है जिनके मूल्य 100 रुपए या उससे कम हैं, और ये स्टॉक्स विश्वसनीय हैं।
साउथ इन्डियन बैंक
यदि आप दांव लगाने के लिए छोटे आकार की बैंक की खोज में है तो अच्छा होगा कि आप अपना पैसा साउथ इन्डियन बैंक में लगायें। इस स्टॉक की कीमत 21 रूपये है जिसमें सुधार की संभावना है। ऐसे समय में जब अधिकाँश बैंक बहुत से बैंकों की दृष्टि तनावग्रस्त संपत्ति पर है, साउथ इन्डियन बैंक की स्थिति उतनी बुरी नहीं है। बैंक ने 30 सितंबर 2016 को तिमाही समाप्ति के पहले 3.96 की सकल गैर निष्पादित संपत्ति की रिपोर्ट दी। यह उतना बुरा नहीं दिखता। वास्तव में यदि पहले तिमाही से तुलना की जाए तो गैर निष्पादित संपत्ति सामान्य थी जो कि एक अच्छी खबर है। बैंक की इक्विटी पूंजी 135 करोड़ रूपये है।
साउथ इन्डियन बैंक का मूल्यांकन
सितंबर 2016 के तिमाही के अंत में बैंक ने 0.82 ईपीएस की रिपोर्ट दी। इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि यदि अगले कुछ तिमाही में आर्थिक स्थिति सुधरती है तो बैंक पूरे वर्ष 3.5 रूपये का ईपीएस रिपोर्ट करेगा। इसका अर्थ यह है कि इस स्टॉक में खरीद और आय का अनुपात 6 गुना है। वर्तमान स्टार में इस स्टॉक का मूल्य अधिक नहीं है। स्टॉक लगभग 2.38 प्रतिशत का लाभांश देता है। वर्तमान में इन शेयर्स को खरीदना अच्छा है।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज
100 रूपये से नीचे का यह एक अन्य स्टॉक है जो अधिकाँश पोर्टफोलियो में फिट बैठता है। सिंटेक्स विश्व में पानी की टंकियों के बड़े उत्पादकों में से एक है जिसकी ब्रांड इक्विटी बहुत ठोस है। हालाँकि आज कंपनी में विविध उत्पाद बनाये जाते हैं। इनमें निर्माण और हाउसिंग के लिए पूर्वनिर्मित भवन, टेक्सटाइल विभाग आते हैं जिनमें भी विकास देखा जा रहा है।
सिंटेक्स के शेयर्स महंगे नहीं
वर्तमान में सिंटेक्स के शेयर्स बहुत महंगे नहीं हैं। वास्तव में 30 सितंबर 2016 के तिमाही अंत में कंपनी से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें इसने अच्छी आय के संकेत दिए हैं। इस अवधि में ईपीएस ठोस 3.58 रूपये था। यदि कंपनी की गति इसी प्रकार रही तो पूरे वर्ष यह 14 रूपये का ईपीएस रिपोर्ट करेगा। 84 रूपये के स्टॉक पर कीमत/आय का अनुपात 6 गुना होगा। यह स्टॉक 99 रूपये की बुक वैल्यू के नीचे भी कारोबार कर रहा है। यह इसे वर्तमान में एक उत्तम स्टॉक बनाता है।
वेलस्पन इंडिया
अभी तक वेलस्पन इंडिया का स्टॉक निरंतर 100 रूपये से ऊपर कारोबार कर रहा था, हालाँकि यह खबर आने के बाद कि टारगेट कॉर्पोरेशन ने कंपनी के साथ अपना संबंध तोड़ लिया है, कंपनी का स्टॉक 107 रूपये से 100 रूपये तक गिर गया जिसके कारण अब यह एक आकर्षक स्टॉक बन गया है। यह संबंध इसलिए टूटा क्योंकि बेडशीट्स में इजिप्टियन कॉटन की जगह सस्ता कॉटन लगाया गया। यह कंपनी टेरी टॉवल्स का उत्पादन करने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है और यू.एस. में होम टेक्सटाइल सप्लायर्स में पहले स्थान पर है। यह सभी उच्च निर्माताओं वॉलमार्ट से लेकर जे. सी. पेन्नी तक को सप्लाई करती है।
मूल सिद्धांत
मौलिक तौर पर वर्तमान में स्टॉक का मूल्य उचित है। हमारा ऐसा विश्वास है कि टारगेट कॉर्पोरेशन से हुए नुकसान के बाद भी यह वर्ष 2017 में 6 रूपये का ईपीएस रिपोर्ट करेगा। अत: वर्तमान में इसका बाज़ार मूल्य 84 रूपये है जो बुरा नहीं है।
फ़ेडरल बैंक
साउथ इन्डियन बैंक की तरह ही यह एक अन्य बैंक है जो पैसा लगाने के लिए वास्तव में उतना बुरा नहीं है यदि आपके पास धैर्य है। आने वाली तिमाही में इस स्टॉक के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उदाहरण के लिए यह स्टॉक एक मूल्य पर बहुगुणित आय पर उपलब्ध है जो बहुत कीमती नहीं है। हमारा विश्वास है कि वर्ष 2016-2017 के लिए बैंक रुचिकर अनुमानों पर 10 रूपये प्रति ईपीएस रिपोर्ट कर सकता है। वर्तमान में इस स्टॉक की कीमत 68 रूपये है तथा स्टॉक कीमत/आय के लगभग 7 गुने, आगे एक वर्ष की कमाई पर व्यापार कर रह है। यदि आपका परिप्रेक्ष्य दीर्घकालिक है तो इस स्टॉक को खरीदा जा सकता है। आने वाले दिनों में यदि आर्थिक स्थिति अच्छी हुई तो यह स्टॉक नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।
अस्वीकरण
यह लेख किसी सिक्यूरिटीज़ या अन्य वित्तीय साधनों को बेचने का आग्रह नहीं करता। ग्रेनियम इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड इसकी सहायक कंपनियां, सहयोगी और लेखक इस लेख की जानकारी के आधार पर होने वाले नुकसान और / या क्षति के अभियोग को स्वीकार नहीं करते। लेखक और उसके परिवार के उपरोक्त स्टॉक में कोई शेयर नहीं हैं।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications