आधार कार्ड की जरूरत अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसकी मदद से लोगों को कई तरह की सहूलियत मिलती है। पढ़ें आधार कार्ड की 10 खूबियों के बारे में जिसकी जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
आधार कार्ड की जरूरत अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसकी मदद से लोगों को कई तरह की सहूलियत मिलती है। बैंकिंग से लेकर रसोई गैस तक आधार कार्ड अब जरूरी जरूरत बन चुका है इसके अलावा आधार कार्ड की कहां-कहां आवश्यकता पड़ती है इस लेख में आगे विस्तार से पढ़िए।
LPG सब्सिडी
अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में LPG सिलेंडर की कीमत सब्सिडी के सिलेंडर से 300 रुपए ज्यादा है। अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो आपको LPG सब्सिडी आपके खाते में मिल जाएगी।
प्रॉविडेंट फंड (EPF)
इसी तरह अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक है तो उसे आप अपने ईपीएफ नंबर से भी लिंक करिए। इसके लिए आपको UAN नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको आपका पीएफ सेटेलमेंट 20 दिन से भी कम समय में मिल जाएगा।
आयकर रिफंड
टैक्स भरने की प्रक्रिया के दौरान यदि आपने अपना आधार कार्ड टैक्स रिटर्न के साथ लिंक किया है तो आपको इन्कम टैक्स रिफंड जल्दी मिल सकता है। साथ ही आपको आधार कार्ड जोड़ने के बाद ITRV फॉर्म भरकर इन्कम टैक्स ऑफिस नहीं भेजना पड़ेगा।
बैंक खाता
अधार कार्ड को अब पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार कार्ड से किसी भी बैंक में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया ने लोगों की तमाम दुविधा को दूर कर दिया है जिसमें वह पहले पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र दोनों अलग-अलग जमा करते थे।
डिजिटल लॉकर
आधार कार्ड की सुविधा में एक सबसे बड़ी सुविधा डिजिटल लॉकर की भी है। इसके जरिए आप अपनी जरूरी फाइलों और दस्तावेजों को सरकारी डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए भी आपको पहले जैसी प्रक्रिया दोहरानी होगी।
डीमैट अकाउंट
आधार कार्ड अब स्टॉक बिजनेस में भी काम आएगा। आधार कार्ड से स्टॉक बिजनेस की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही ऐसे लोग जिन्हें डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग बिजनेस शुरु करना हो उन्हे भी आधार कार्ड से अधिक सुविधा मिलेगी। आधार कार्ड के जरिए अब डीमैट और ट्रेडिंग खाता आसानी से खुल सकता है।
झट से बन जाएगा पासपोर्ट
आधार कार्ड होने से एक और बड़ा फायदा आपको ये मिलेगा कि आपका पासपोर्ट झट से बन जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले जहां महीनों का वक्त लग जाता था वहीं अब ये काम सिर्फ कुछ दिनों तक ही सीमित हो गया है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
आधार कार्ड से आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है। इस योजना से आपको कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं।
आधार बना एटीएम
अब सरकार ने आधार को एटीएम की तरह इस्तेमाल के लायक बना दिया है। इसके लिए पे टू आधार नाम की योजना चल रही है। इसमें आप सिर्फ अपने अंगूठे से ही पेमेंट कर सकते हैं या फिर आधार नंबर देकर पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है।
सिम कार्ड
अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही सभी मोबाइल नंबर को आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। ऐसे में अब सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी हो सकता है
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications