एक समय लोग ऑनलाइन बिल भुगतान करने के लिए तैयार नहीं रहते थे। जब से नोटबंदी हुई, तब से हर कोई कार्ड पेमेंट, ई-वोलेट और ऑनलाइन बैंकिंग को अपना रहा है।
ऑनलाइन पेमेंट गेटवे एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) की नई पहल है जहां एक क्लिक पर अनेक सेवाएं उपलब्ध हैं! यहां ऐसी कई सेवाएं हैं जो अभी तक केवल ब्रांच ऑफिस में ही थी। एक समय था जब लोग ऑनलाइन बिल भुगतान करने के लिए तैयार नहीं रहते थे। अब, जब से नोटबंदी हुई, तब से हर कोई कार्ड पेमेंट, ई-वोलेट और ऑनलाइन बैंकिंग को अपना रहा है।
एलआईसी में भी कुछ क्लिक्स पर ही पेमेंट गेटवे उपलब्ध है। अब एलआईसी के प्रीमियम का भुगतान वीसा/मास्टर क्रेडिट कार्ड (केवल घरेलू) सुविधा शुल्क के साथ किया जा सकता है। नेट बैंकिंग/ फोन बैंकिंग के माध्यम से एलआईसी के प्रीमियम के भुगतान करने के ये फायदे हैं।
कभी भी करें भुगतान
एक पॉलिसी धारक होने के नाते, आप 24 घंटे में कभी भी और कहीं से भी भुगतान कर सकते हैं क्यों कि इंटरनेट हर जगह है।
मिलेगी हर भुगतान की जानकारी
आप घर बैठे भुगतान की जानकारी पा सकते हैं, इसके लिए आपको जीवन बीमा के ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। आप ट्रेवल करते हुये या ऑफिस से भी भुगतान कर सकते हैं। बस आपको सिर्फ स्मार्टफोन चाहिए।
अपनी बारी का इंतजार हुआ खत्म
आपको पेमेंट के लिए लाइन में नहीं लगना, इससे आपका समय बचेगा। साथ ही कैशलेश आप कैशलेस इकोनॉमी का हिस्सा भी बनेंगे
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
आप एलआईसी की फ्री सेवाएं पा सकते हैं, इसके लिए आपको एलआईसी को या इसकी अधिकृत एजेंसी को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
किसी भी बैंक खाते से करें भुगतान
आप भुगतान के लिए किसी भी बैंक का अकाउंट चुन सकते हैं, लगभग हर सेवा प्रदाता बैंक से आप भुगतान कर सकते हैं।
पहले ही चुन लें तारीख
आप पहले ही उस दिनांक को चुन सकते हैं जब आप खाते में से राशि डेबिट करना चाहें। इससे आपका पेमेंट नियत समय पर हो जाएगा और आप बाद में होने वाली परेशानी से बच सकेंगे।
ऑनलाइन बदलें अपनी जानकारी
आप अतिरिक्त समय में अपनी जानकारी में बदलाव भी कर सकते हैं। वहीं अगर ये काम आप संबंधित एलआईसी के दफ्तर जाकर करेंगे तो उसमें समय और धन दोनों की हानि होगी।
पोस्टल/कुरियर फीस नहीं देनी होगा
एलआईसी को राशि भेजने के लिए आपका कोई पोस्टल/कुरियर शुल्क नहीं लगेगा। आप बस कुछ ही क्लिक्स में अपने प्रीमियम का भुगतान कर देंगे।
पॉलिसी की सभी जानकारी देख सकेंगे
बाहरी पॉलिसी प्रीमियम के लिए आपका कोई ड्राफ्ट/पे ऑर्डर का चार्ज नहीं लगेगा। आप अपने बकाया प्रीमियम और पॉलिसी की अन्य जानकारियां भी देख सकते हैं।
ई-मेल के जरिए मिलेगी सूचना
प्रीमियम भुगतान की तिथि के बारे में आपको बैंक और सेवा प्रदाता द्वारा ईमेल पर सूचना भी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
