ईपीएफओ की कोशिश है कि वह सभी तरह के क्लेम को आवेदन प्राप्त होने के कुछ ही घंटों में पूरा कर दे। विभाग की कोशिश है कि पीएफ से निकासी की आवेदन मिलने के 3 घंटे के अंदर वह फैसला ले सके।
देश में 5 करोड़ से अधिक पीएफ धारकों (प्रॉविडेंट फंड) और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। मई से उन्हें पीएफ से निकासी और पेंशन संबंधी कामकाज के लिए पीएफ ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा। इन सभी काम को ऑनलाइन किया जा सकेगा।
हर साल एक करोड़ आवेदन
मौजूदा समय में प्रॉविडेंट फंड ऑफिस (EPFO) को प्रति वर्ष लगभग 1 करोड़ आवेदन पीएफ (EPF) विड्रॉवल सेटेलमेंट के लिए मिलती है और इस काम को मैनुअली किया जाता है। इसके चलते पीएफ धारकों और पेंशनभोगियों को क्लेम मिलने का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
पीएफ खाते को ऑनलाइन जोड़ने का काम जारी
प्रॉविडेंट फंड ऑफिस के मुताबिक, विभाग के सभी फील्ड ऑफिस को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। ईपीएफओ कमिश्नर वीपी जॉए ने बताया कि मई से विभाग फंड से निकासी और पेंशन सेटेलमेंट के लिए एप्पलीकेशन ऑनलाइन माध्यम से ले सकेगा।
कुछ ही घंटों में मिल जाएगा पीएफ का पैसा
ईपीएफओ की कोशिश है कि वह सभी तरह के क्लेम को आवेदन प्राप्त होने के कुछ ही घंटों में पूरा कर दे। मिलास के तौर पर विभाग की कोशिश है कि पीएफ से निकासी की आवेदन मिलने के 3 घंटे के अंदर वह फैसला ले सके। मौजूदा समय में ईपीएफओ नियम के मुताबिक आवेदन मिलने के 20 दिनों के अंदर विभाग को क्लेम सेटेलमेंट करना होता है।
पीएफ ऑफिस को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाएगा
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से जारी डिजिटाइजेशन की कवायद के चलते 50 से ज्यादा पीएफ ऑफिस को सेंट्रल सर्वर से जोड़ने का काम किया जा चुका है। अब विभाग की कोशिश है कि वह अप्रैल के अंत तक सभी 123 ऑफिस को सेंट्रल सर्वर से जोडने का काम पूरा कर ले।
पीएफ खातों को आधार नंबर से जोड़ना है जरूरी
इससे पहले ईपीएफओ ने अपने सभी खाताधराकों को अनिवार्य रूप से 31 मार्च तक अपने पीएफ खाते को आधार नंबर से जोड़ने के लिए कहा है। इस कवायद के बाद ईपीएफ अकाउंट, पेंशन अकाउंट, बैंक अकाउंट, आधार नंबर, पैन नंबर और खाताधारक का मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा और वह ईपीएफ अकाउंट पूरी तरह से ऑनलाइन सेवा के लिए तैयार हो जाएगा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
