अब आरबीआई ने 13 मार्च 2017 से पैसे निकालने की हर तरह की लिमिट खत्म कर दी है, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है।
जिसका पूरे देश देश को इंतजार था आखिर वो अहम घोषणा अब हो ही गई। आरबीआई ने बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए जनता को एक राहत देने वाली खबर का भी एलान किया। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि अब 13 मार्च 2017 के बाद से सभी तरह के खातों पर एटीएम और बैंक से पैसे निकालने की लिमिट खत्म हो जाएगी।
बड़ी राहत
आम जनता के लिए ये खबर बेहद राहत भरी है। क्योंकि नोटबंदी के बाद अब बाजार में 100 और 500 रुपए की मुद्रा ज्यादा लौट आई है जिससे कैश की किल्लत खत्म हो गई है लेकिन सेविंग एकाउंट होल्डर्स अभी भी सिर्फ 10,000 रुपए ही एटीएम से निकाल सकते हैं। ऐसे में अब आरबीआई ने 30 मार्च 2017 से पैसे निकालने की हर तरह की लिमिट खत्म कर दी है, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है।
पहले ही दे दिए थे संकेत
हाल ही में रिजर्व बैंक ने चालू खाते यानि करंट अकाउंट से एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट हटा दी थी। अब बड़ी राहत बचत खाता धारकों को मिलने वाली है। इससे पहले ऐसी खबरे थीं कि RBI किसी भी वक्त बचत खाते से एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को खत्म कर सकती है।
13 मार्च से खत्म हो जाएगी लिमिट
रिजर्व बैंक जल्द सेविंग बैंक अकाउंट से कैश निकालने की साप्ताहिक लिमिट के प्रावधान को अब हटाने जा रही है। 13 मार्च 2017 से पैसे निकालने की लिमिट खत्म हो जाएगी सरकार की तरफ से इस बात की आधिकारिक सूचना आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास ने दी थी। उन्होंने कहा था कि रिजर्व बैंक कैश निकासी पर लगे प्रतिबंध को किसी भी समय हटा सकता है। वहीं 20 फरवरी से हर हफ्ते ₹50,000 निकालने की छूट दे दी गई है।
अभी क्या है नियम
मौजूदा नियम के मुताबिक सेविंग बैंक (बचत खाता) अकाउंट से सप्ताह में मात्र 24,000 रुपए ही निकालने की छूट है। 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक से पहले 2000 रुपए और फिर 4,500 रुपए प्रति दिन कैश निकासी की लिमिट तय की थी।
एक दिन में 10 हजार निकालने की लिमिट
वहीं एक हफ्ते में बैंक से महज 24,000 रुपए ही निकालने की इजाजत दी गई थी। इस लिमिट को पिछले महीने रिजर्व बैंक ने बढ़ाते हुए एक दिन में 10,000 रुपए निकालने की छूट दी लेकिन सप्ताह में 24,000 की निकासी की लिमिट को बरकरार रखा था।
एक हफ्ते में 24 हजार ही निकाल सकते हैं
वहीं पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने 1 फरवरी से एटीएम कैश निकासी पर लगी लिमिट को हटा दिया था जिसके चलते सेविंग बैंक के खाताधारक एक बार में एटीएम से 24,000 रुपए तक की निकासी कर सकते हैं। हालांकि उसने एटीएम से एक हफ्ते में 24,000 रुपए की निकासी की लिमिट को बरकरार रखा था। साथ ही बचत बैंक खातों से 24000 रुपए की साप्ताहिक निकासी लिमिट को तब रिजर्व बैंक ने जारी रखा था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications