क्या है पैन कार्ड, पैन कार्ड, नया पैनकार्ड, कैसे बनवाएं पैनकार्ड, पैनकार्ड के लिए आवेदन, नए सुरक्षा फीचर के साथ पैनकार्ड
डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग को और मजबूत करने के लिए अब सरकार पैनकार्ड में नए सुरक्षा फीचर जोड़ रही है। सरकार ने नए डिजाइन वाला पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं, जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
क्या है नया
नए पैनकार्ड में डिटेल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नए डिजायन वाले इन पैन कार्ड को एनएसडीएल और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है। इसका वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। ये कार्ड नए आवेदकों को जारी किए जा रहे हैं।
किसे मिलेगा नए सुरक्षा फीचर वाला पैन कार्ड
अधिकारी ने कहा कि नए पैनकार्ड का वितरण एक जनवरी से शुरू हो गया है। लेकिन यह सिर्फ नए आवेदकों के लिए है। सरकार ने इस कार्ड में नया फीचर क्विक रेस्पॉन्स (क्यूआर) कोड जोड़ा है, जिससे सत्यापन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। सरकार के अनुमान के अनुसार देशभर में हर साल ढाई करोड़ लोग पैनकार्ड के लिए आवेदन करते हैं।
क्यों जरूरी है पैन कार्ड
डिजिटल होते भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अब बैंको ने पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। नया बैंक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड का विवरण जरुरी है। अगर आपका खाता पहले से ही है तो भी आपका बैंक लेन देन की प्रक्रिया के लिए पैन कार्ड की डिटेल मांगेगा।
बैंक ड्राफ्ट या पे ऑर्डर
अगर आपके बैंक ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर की रकम 50,000 रुपए से ज्यादा है तो आपको पैन कार्ड की डिटेल देनी पड़ेगी।
कैश डिपॉजिट
यदि आपको बैंक में 50,000 रुपए तक की रकम नगद जमा करनी है तो आपको पैन कार्ड का विवरण देना होगा। यह प्रक्रिया तमाम बैंकों में लागू हो चुकी है।
जरूरी है PAN कार्ड
आयकर विभाग अब तक 25 करोड़ पैन कार्ड जारी कर चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने बैंकिंग ट्रांजैक्शन संबंधित एक सूची तैयार की है जिसके लिए परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का प्रयोग अनिवार्य है।
यहां भी देना होगा पैन
यदि नवंबर 9, 2016 से लेकर दिसंबर 30, 2016 यानि कि नोटबंदी के दौरान आपके द्वारा की गई सकल जमा 2.5 लाख रुपए है तब भी पैन अनिवार्य होगा। एक दिन में 50 हजार रुपए से ज्यादा कैश बैंक में जमा करवाने जाएंगे तो पैन नंबर देना अनिवार्य होगा।
जनधन खाते के लिए भी पैन जरूरी
किसी भी बैंक या सहकारी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाते समय पैन अनिवार्य है। किसी सहकारी या अन्य बैंक में जनधन खाते के अलावा कोई खाता खुलवाएंगे तो पैन कार्ड मांगा जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
